।। श्री पद्म प्रभु भगवान ।।

प्रश्न 1- छठे तीर्थंकर का नाम बताइये।

उत्तर- श्री पद्म प्रभु जी।

प्रश्न 2- श्री पद्म प्रभु भगवान की पूर्व पर्याय का नाम बताइये।

उत्तर- श्री अपराजित राजा।

प्रश्न 3- श्री अपराजित कहां के राजा थे?

उत्तर- सुसीमा नगरी के।

प्रश्न 4- सुसीमा नगर कहां है?

उत्तर- धातकी खंड के पूर्व विदेह के वत्सा देश में।

प्रश्न 5- श्री पद्म प्रभु भगवान ने किस वंश में जन्म लिया?

उत्तर- इक्ष्वाकु वंश में।

प्रश्न 6- श्री पद्म प्रभु भगवान कहां से गर्भ में आये थे?

उत्तर- उपरिम ग्रैयेवक के प्रतिकर विमान से।

प्रश्न 7- श्री सुमतिनाथ भगवान के मोक्ष जाने के कितने समय बाद श्री पद्म प्रभु भगवान का जन्म हुआ?

उत्तर- नब्बे हजार करोड़ सागर बीत जाने पर।

प्रश्न 8- श्री पद्म प्रभु भगवान के पिता का नाम बताइये।

उत्तर- श्री धरण राजा।

प्रश्न 9- श्री पद्म प्रभु भगवान की माता का नाम बताइये।

उत्तर- श्रीमती सुसीमा देवी।

प्रश्न 10- श्री पद्म प्रभु भगवान कौन-सी तिथि को गर्भ में आये?

उत्तर- माघ कृष्णा छट को।

प्रश्न 11- श्री पद्म प्रभु भगवान कौन-से नक्षत्र में गर्भ में आये?

उत्तर- चित्रा नक्षत्र में।

प्रश्न 12- श्री पद्म प्रभु भगवान ने कौन-सी नगरी में जन्म लिया?

उत्तर- कौशाम्बी नगरी में।

प्रश्न 13- श्री पद्म प्रभु भगवान ने किस तिथि को जन्म लिया था?

उत्तर- कार्तिक कृष्णा तेरस को।

प्रश्न 14- श्री पद्म प्रभु भगवान ने कौन से नक्षत्र में जन्म लिया?

उत्तर- चित्रा नक्षत्र में।

प्रश्न 15- श्री पद्म प्रभु भगवान की कितनी आयु थी?

उत्तर- तीस लाख वर्ष पूर्व।

प्रश्न 16- श्री पद्म प्रभु भगवान का कुमार काल कितने वर्ष का था?

उत्तर- साढ़े सात लाख वर्ष पूर्व का।

प्रश्न 17- श्री पद्म प्रभु भगवान को कौन से चिन्ह से जाना जाता है?

उत्तर- लाल कमल से।

प्रश्न 18- श्री पद्म प्रभु भगवान के शरीर ऊंचाई बताइये।

उत्तर- दो सौ पचास धनुष।

प्रश्न 19- श्री पद्म प्रभु भगवान के शरीर का रंग कैसा था?

उत्तर- विद्रुमवर्ण, (लालवर्ण)।

प्रश्न 20- श्री पद्म प्रभु भगवान का राज्यकल कितने वर्ष का था?

उत्तर- साड़े इक्कीस लाख वर्ष पूर्व सोलह पूर्वांग।

प्रश्न 21- श्री पद्म प्रभु भगवान को वैराग्य किस प्रकार हुआ?

उत्तर- जाति स्मरण से।

प्रश्न 22- श्री पद्म प्रभु भगवान की दीक्षा कौन सी तिथि को हुई थी?

उत्तर- कार्तिक कृष्णा तेरस को।

प्रश्न 23- श्री पद्म प्रभु भगवान ने दीक्षा कौन से नक्षत्र में ली?

उत्तर- चित्रा नक्षत्र में।

प्रश्न 24- श्री पद्म प्रभु भगवान ने कौन से वन में दीक्षा ली?

उत्तर- मनोहर वन में।

प्रश्न 25- श्री पद्म प्रभु भगवान ने किस समय दीक्षा ली?

उत्तर- अपरान्ह काल में।

3
2
1