।। श्री पद्म प्रभु भगवान ।।

प्रश्न 26- श्री पद्म प्रभु भगवान ने कितने दीक्षा उपवास किये?

उत्तर- दो उपवास। (तृतीय भक्त)।

प्रश्न 27- श्री पद्म प्रभु भगवान की दीक्षा पालकी का क्या नाम था?

उत्तर- निवृत्ति नाम की पालकी।

प्रश्न 28- श्री पद्म प्रभु भगवान का आहर कौन से नगर में हुआ था?

उत्तर- वर्धमान पुर नाम के नगर में।

प्रश्न 29- श्री पद्म प्रभु भगवान को सर्वप्रथम आहर किसने दिया था?

उत्तर- श्री सोमदत्त राजा ने।

प्रश्न 30- श्री पद्म प्रभु भगवान ने कितने राजाओं के साथ दीक्षा ली।

उत्तर- एक हजर राजाओं के साथ।

प्रश्न 31- श्री पद्म प्रभु भगवान ने कितने वर्षों तक नगर से बाहर रहे?

उत्तर- छह महीने तक।

प्रश्न 32- श्री पद्म प्रभु भगवान की दीक्षा कौन से नगर में हुई थी?

उत्तर- कौशाम्बी नगर में।

प्रश्न 33- श्री पद्म प्रभु भगवान ने किस वृक्ष के नीचे दीक्षा ली?

उत्तर- प्रियंगु वृक्ष के नीचे।

प्रश्न 34- श्री पद्म प्रभु भगवान ने किस वस्तु का आहर लिया था?

उत्तर- खीर का आहर।

प्रश्न 35- श्री पद्म प्रभु भगवान को केवलज्ञान कौन-सी तिथि को हुआ था?

उत्तर- चैत्र शुक्ला पन्द्रस को।

प्रश्न 36- श्री पद्म प्रभु भगवान को केवलज्ञान कौन-से नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर- चित्रा नक्षत्र में।

प्रश्न 37- श्री पद्म प्रभु भगवान को केवलज्ञान किस समय हुआ था?

उत्तर- अपरान्ह काल में।

प्रश्न 38- श्री पद्म प्रभु भगवान ने केवलज्ञान कहां प्राप्त किया था?

उत्तर- मनोहर वन में।

प्रश्न 39- श्री पद्म प्रभु भगवान को केवलज्ञान कौन से नगर में हुआ था?

उत्तर- कौशाम्बी नगर में।

प्रश्न 40- श्री पद्म प्रभु भगवान को केवलज्ञान किस वृक्ष के नीचे हुआ था?

उत्तर- प्रियंगुवृक्ष के नीचे हुआ था।

प्रश्न 41- श्री पद्म प्रभु भगवान के समोशरण का विस्तार कितना था?

उत्तर- साड़े 9 योजन विस्तरित।

प्रश्न 42- श्री पद्म प्रभु भगवान की शासन देवी का नाम बताओ।

उत्तर- मनावेगा।

प्रश्न 43- श्री पद्म प्रभु भगवान के शासन देव का नाम बताइये।

उत्तर- कुसुम यक्ष।

प्रश्न 44- श्री पद्म प्रभु भगवान भगवान का केवली काल कितने वर्षों का था?

उत्तर- एक लाख पूर्व सोलह पूर्वांग छह मास।

प्रश्न 45- श्री पद्म प्रभु भगवान के शासन से सम्बंधित क्षेत्रपाल देवों के नाम बताइये।

उत्तर- 1 - श्री कलचन्द्र
2 - श्री कल्प चन्द्र
3 - श्री कुमुत चन्द्र
4 - श्री कुमुद चन्द्र जी।

प्रश्न 46- श्री पद्म प्रभु भगवान भगवान के समोशरण में कितने गणधर थे?

उत्तर- एक सौ ग्यारह गणधर।

प्रश्न 47- श्री पद्म प्रभु भगवान के प्रमुख गणधर का नाम बताइये।

उत्तर- वज्र चमर जी।

प्रश्न 48- श्री पद्म प्रभु भगवान के समोशरण में कितने ऋषि थे?

उत्तर- तीन लाख तीस हजार ऋषि।

प्रश्न 49- श्री पद्म प्रभु भगवान के पूर्वधर मुनियों की संख्या बताइये।

उत्तर- दो हजार तीन सौ पूर्वधर मुनि।

3
2
1