|| श्री मल्लिनाथ भगवान ||

प्रश्न 1- उन्नीसवें तीर्थंकर का नाम बताइये?

उत्तर - श्री मल्लिनाथ भगवान।

प्रश्न 2- श्री मल्लिनाथ तीर्थंकर को कौन से चिन्ह से जाना जाता है?

उत्तर - कलश चिन्ह से।

प्रश्न 3- श्री मल्लिनाथ भगवान की पूर्व पयार्य का नाम बताइये?

उत्तर - वैश्रवण नाम के राजा थे।

प्रश्न 4- श्री वैश्रवण किस देश में राजा थे?

उत्तर - कच्छकावती देश में।

प्रश्न 5- श्री वैरवण किस नगर के राजा थे?

उत्तर - वीतशोका नगरी के।

प्रश्न 6- ये कच्छकावती देश कहां है?

उत्तर - जम्बूद्वीप के पूर्व विदेह में।

प्रश्न 7- श्री मल्लिनाथ भगवान के पिता का नाम बताइये?

उत्तर - श्री राजा कुम्भराज।

प्रश्न 8- श्री मल्लिनाथ भगवान की माता का नाम बताइये?

उत्तर - महादेवी (प्रभावती)।

प्रश्न 9- श्री मल्लिनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक कौन सी तिथि में हुआ था?

उत्तर - चैत्र शुक्ला एकम को हुआ था।

प्रश्न 10- श्री मल्लिनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक किस नक्षत्र में हुआ?

उत्तर - अश्वनी नक्षत्र में।

प्रश्न 11- श्री मल्लिनाथ भगवान कहां से गर्भ में आये थे?

उत्तर - अपराजित विमान से।

प्रश्न 12- श्री मल्लिनाथ भगवान का जन्म किस नगरी में हुआ था?

उत्तर - मिथला नगरी में।

प्रश्न 13- श्री मल्लिनाथ भगवान का जन्म किस तिथि को हुआ था?

उत्तर - मगसिर शुक्ला ग्यारस को।

प्रश्न 14- श्री मल्लिनाथ भगवान का जन्म किस नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - अश्वनी नक्षत्र में।

प्रश्न 15- श्री मल्लिनाथ भगवान ने किस वंश में जन्म लिया?

उत्तर - इक्ष्वाकु वंश में।

प्रश्न 16- श्री मल्लिनाथ भगवान का कौन सा गोत्र था?

उत्तर - कश्यप गोत्र था।

प्रश्न 17- श्री मल्लिनाथ भगवान की आयु कितनी थी?

उत्तर - पचपन हजार वर्ष की।

प्रश्न 18- श्री मल्लिनाथ भगवान का कुमार काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - इक्कीस हजार वर्ष का।

प्रश्न 19- श्री मल्लिनाथ भगवान के शरीर की ऊंचाई कितनी थी?

उत्तर - पच्चीस धनुष ऊंचाई।

प्रश्न 20- श्री मल्लिनाथ भगवान के शरीर का रंग कैसा था?

उत्तर - स्वण वर्ण।

प्रश्न 21- श्री मल्लिनाथ भगवान का राज्यकाल कितने वर्ष का था?

उत्तर - राज्य नहीं था।

प्रश्न 22- श्री मल्लिनाथ भगवान को वैराग्य किस कारण हुआ था?

उत्तर - अधुवादि भावनाओं के चिंतवन करने से।

प्रश्न 23- श्री मल्लिनाथ भगवान का दीक्षा कल्याण किस तिथि को हुआ था?

उत्तर - मगसिर शुक्ला ग्यारस को।

प्रश्न 24- श्री मल्लिनाथ भगवान की दीक्षा किस नक्षत्र में हुई थी?

उत्तर - अश्वनी नक्षत्र में।

प्रश्न 25- श्री मल्लिनाथ भगवान की दीक्षा किस वन में हुई थी?

उत्तर - शालिवन में।

3
2
1