|| श्री कुंथुनाथ भगवान ||

प्रश्न 1- सत्रहवें तीर्थंकर का नाम बताइये।

उत्तर - श्री कुंथुनाथ भगवान जी।

प्रश्न 2- श्री कुंथुनाथ भगवान जी को कौन से चिन्ह से जाना जाता है?

उत्तर - बकरा चिन्ह से।

प्रश्न 3- श्री कुंथुनाथ भगवान की पूर्व पर्याय का नाम क्या था?

उत्तर - राजा श्री सिंहरथ।

प्रश्न 4- राजा सिंहरथ किस देश के राजा थे?

उत्तर - वत्सा देश के।

प्रश्न 5- वत्सा देश की राजधानी कौन सी नगरी थी?

उत्तर - सुसीमा नगरी।

प्रश्न 6- श्री कुंथुनाथ भगवान के पिता का क्या नाम था?

उत्तर - महाराजा श्री शूरसेन जी।

प्रश्न 7- श्री कुंथुनाथ भगवान की माता का नाम बताइये?

उत्तर - महारानी श्रीकांता जी।

प्रश्न 8- श्री कुंथुनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक किस तिथि में हुआ था?

उत्तर - श्रावण कृष्णा दसवीं के।

प्रश्न 9- श्री कुंथुनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक किस नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - कृतिका नक्षत्र में।

प्रश्न 10- श्री कुंथुनाथ भगवान कहां से गर्भ में आये थे?

उत्तर - सवार्थ सिद्धि विमान से।

प्रश्न 11- श्री कुंथुनाथ भगवान ने किस नगरी में जन्म लिया था?

उत्तर - हस्तिनापुर नगरी में।

प्रश्न 12- श्री कुंथुनाथ भगवान की जन्म तिथि बताइये?

उत्तर - वैशाख शुक्ला एकम्।

प्रश्न 13- श्री कुंथुनाथ भगवान को ज्ञान किस नक्षत्र में हुआ?

उत्तर - कृतिका नक्षत्र।

प्रश्न 14- श्री कुंथुनाथ भगवान ने कौन से वंश में जन्म लिया था?

उत्तर - कुरू वंश में।

प्रश्न 15- श्री कुंथुनाथ भगवान की आयु कितनी थी?

उत्तर - पन्चानवे हजार वर्ष।

प्रश्न 16- श्री कुंथुनाथ भगवान का कुमार काल कितने वर्ष था?

उत्तर - तेइस हजार सात सौ पचास वर्ष।

प्रश्न 17- श्री कुंथुनाथ भगवान के शरीर की ऊंचाई कितनी थी?

उत्तर - पैंतीस धनुष।

प्रश्न 18- श्री कुंथुनाथ भगवान के शरीर का रंग कैसा था?

उत्तर - तपाये हुए स्वर्ण के समान।

प्रश्न 19- श्री कुंथुनाथ भगवान भगवान का राज्य काल कितने वर्ष था?

उत्तर - सैंतालीस हजार पांच सौ वर्षों का।

प्रश्न 20- श्री कुंथुनाथ भगवान कौन से चक्रर्ती राजा थे?

उत्तर - छठवें चक्रवर्ती राजा।

प्रश्न 21- श्री कुंथुनाथ भगवान कौन से पद से शोभित थे?

उत्तर - कामदेव के पद से।

प्रश्न 22- श्री कुंथुनाथ भगवान को वैराग्य किस कारण से हुआ था?

उत्तर - जातिस्मरण से।

प्रश्न 23- श्री कुंथुनाथ भगवान ने कौन से तिथि में दीक्षा ली?

उत्तर - वैशाख शुक्ला एकम् में।

प्रश्न 24- श्री कुंथुनाथ भगवान ने दीक्षा कौन से नक्षत्र में ली?

उत्तर - कृतिका नक्षत्र में।

प्रश्न 25- श्री कुंथुनाथ भगवान ने दीक्षा किस समय ली?

उत्तर - अपराह्न काल में।

3
2
1