|| श्री शीतलनाथ भगवान ||

प्रश्न 1 - दसवें तीर्थंकर का नाम बताइये?

उत्तर - श्री शीतलनाथ भगवान।

प्रश्न 2 - श्री शीतलनाथ भगवान को किस चिन्ह से जाना जाता है?

उत्तर - कल्पवृक्ष से।

प्रश्न 3 - श्री शीतलनाथ भगवान की पूर्व पयार्य का नाम बताइये।

उत्तर - पद्मगुल्म नाम के राजा।

प्रश्न 4 - श्री पद्मगुल्म किस देश के राजा थे?

उत्तर - वस्सा देश के।

प्रश्न 5 - श्री पद्मगुल्म किस नगरी के राजा थे?

उत्तर - सुसीमा नामक नगरी के।

प्रश्न 6 - सुसीमा नगर कहां स्थित है?

उत्तर - पूर्व पुष्करार्ध द्वीप में पूर्वी विदेह क्षेत्र में स्थित है।

प्रश्न 7 - श्री शीतलनाथ भगवान के पिता का नाम बताइये।

उत्तर - राजा श्री दृपारथ जी।

प्रश्न 8 - श्री शीतलनाथ भगवान की माता का क्या नाम था?

उत्तर - रानी सुनंदा देवी।

प्रश्न 9 - श्री शीतलनाथ भगवान के वंश का नाम बताइये।

उत्तर - इक्ष्वाकु वंश।

प्रश्न 10 - श्री शीतलनाथ भगवान कहां से गर्भ में आये?

उत्तर - अच्युत स्वर्ग से।

प्रश्न 11 - श्री शीतलनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक कौन सी तिथि को हुआ था?

उत्तर - चैत्र कृष्णा अष्टमी को।

प्रश्न 12 - श्री शीतलनाथ भगवान से कितने समय बाद शीतलनाथ भगवान हुऐ?

उत्तर - सौ सागर बाद।

प्रश्न 13 - श्री शीतलनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक कौन से नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में।

प्रश्न 14 - श्री शीतलनाथ भगवान का जन्म किस नगरी में हुआ था?

उत्तर - भद्रिलपुर में।

प्रश्न 15 - श्री शीतलनाथ भगवान का जन्म कौन सी तिथि में हुआ था?

उत्तर - माघ कृष्णा बारस को।

प्रश्न 16 - श्री शीतलनाथ भगवान का जन्म किस नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - पूर्वाषढ़ा नक्षत्र में।

प्रश्न 17 - श्री शीतलनाथ भगवान की आयु कितनी थी?

उत्तर - एक लाख पूर्व वर्ष की।

प्रश्न 18 - श्री शीतलनाथ भगवान का कुमार काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - पच्चीस हजार पूर्व वर्ष का।

प्रश्न 19 - श्री शीतलनाथ भगवान के शरीर की ऊंचाई कितनी थी?

उत्तर - नब्बे धनुष।

प्रश्न 20 - श्री शीतलनाथ भगवान के शरीर का वर्ण कैसा था?

उत्तर - स्वर्ण वर्ण

प्रश्न 21 - श्री शीतलनाथ भगवान का राज्य काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - पचास हजार पूर्व वर्ष।

प्रश्न 22 - श्री शीतलनाथ भगवान को कैसे वैराग्य हुआ?

उत्तर - हिम का नाश देखकर।

प्रश्न 23 - श्री शीतलनाथ भगवान की दीक्षा कौन सी तिथि को हुई?

उत्तर - माघ कृष्णा बारस को।

प्रश्न 24 - श्री शीतलनाथ भगवान ने दीक्षा कौन से नक्षत्र में ली?

उत्तर - मूल नक्षत्र में।

प्रश्न 25 - श्री शीतलनाथ भगवान की दीक्षा पालकी का नाम क्या था?

उत्तर - शुक्रप्रभा पालकी।

3
2
1