|| श्री नमिनाथ भगवान ||

प्रश्न 1- इक्कीसवें तीर्थंकर का नाम बताइये?

उत्तर - श्री नमिनाथ जी।

प्रश्न 2- श्री नमिनाथ भगवान को किस चिन्ह से जाना जाता है?

उत्तर - नील कमल से।

प्रश्न 3- श्री नमिनाथ भगवान की पूर्वपर्याय का नाम बताइये?

उत्तर - राजा श्री पार्थिक जी।

प्रश्न 4- राजा श्री पार्थिव कहां के राजा थे?

उत्तर - वत्स देश के।

प्रश्न 5- श्री पार्थिव जी किस नगर के राजा थे?

उत्तर - कौसाम्बी नगरी के।

प्रश्न 6- श्री पार्थिव के पुत्र का क्या नाम था?

उत्तर - सिद्धार्थ।

प्रश्न 7- श्री नमिनाथ भगवान की माता का नाम बताइये?

उत्तर - महारानी वप्रिला देवी।

प्रश्न 8- श्री नमिनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक कौन सी तिथि को हुआ था?

उत्तर - अश्विन कृष्णा द्वितीया को।

प्रश्न 9- श्री नमिनाथ भगवान का गर्भ कल्याण कौन से नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - अश्वनी नक्षत्र में।

प्रश्न 10- श्री नमिनाथ भगवान का जन्म कौन से नगर में हुआ था?

उत्तर - मिथला नगरी में।

प्रश्न 11- श्री नमिनाथ भगवान कहां से गर्भ में आये थे?

उत्तर - अपराजित नाम के स्वर्ग विमान से।

प्रश्न 12- श्री नमिनाथ भगवान का जन्म कल्याण कौन से नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - अश्वनी नक्षत्र में।

प्रश्न 13- श्री नमिनाथ भगवान का जन्म कौन सी तिथि में हुआ था?

उत्तर - आषाढ़ कृष्णा दसमी को।

प्रश्न 14- श्री नमिनाथ भगवान का जन्म किस वंश में हुआ था?

उत्तर - इक्ष्वाकु वंश में।

प्रश्न 15- श्री नमिनाथ भगवान भगवान की आयु कितनी थी?

उत्तर - दस हजार वर्ष की।

प्रश्न 16- श्री नमिनाथ भगवान का कुमार काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - दो हजार पांच सौ वर्ष का।

प्रश्न 17- श्री नमिनाथ भगवान के शरीर की ऊंचाई कितनी थी?

उत्तर - पन्द्रह धनुष।

प्रश्न 18- श्री नमिनाथ भगवान के शरीर वर्ण कैसा था?

उत्तर - स्वर्ण वर्ण।

प्रश्न 19- श्री नमिनाथ भगवान राज्य काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - पांच हजार वर्ष का।

प्रश्न 20- श्री नमिनाथ भगवान को वैराग्य कैसे हुआ था?

उत्तर - जातिस्मरण से।

प्रश्न 21- श्री नमिनाथ भगवान की दीक्षा कौन सी विधि से हुई थी?

उत्तर - आषाढ़ कृष्णा दशमी को।

प्रश्न 22- श्री नमिनाथ भगवान की दीक्षा कौन से नक्षत्र में हुई थी?

उत्तर - अश्विनी नक्षत्र में।

प्रश्न 23- श्री नमिनाथ भगवान की दीक्षा कौन से वन में हुई?

उत्तर - चैत्र वन में।

प्रश्न 24- श्री नमिनाथ भगवान की दीक्षा कौन से नगर में हुई?

उत्तर - मिथलानगर में।

प्रश्न 25- श्री नमिनाथ भगवान की दीक्षा पालकी का क्या नाम था?

उत्तर - उत्तरकुरू नामक पालकी।

3
2
1