|| श्री धर्मनाथ जी ||

प्रश्न 1- पन्द्रहवें तीर्थंकर का नाम बताइये।

उत्तर - श्री धर्मनाथ भगवान।

प्रश्न 2- श्री धर्मनाथ भगवान को कौन से चिन्ह से जाना जाता है?

उत्तर - वज्रदंड चिन्ह से।

प्रश्न 3- श्री धर्मनाथ भगवान की पूर्व पयार्य का नाम क्या था?

उत्तर - राजा श्री दशरथ।

प्रश्न 4- राजा दशरथ किस नगर के राजा थे?

उत्तर - पूर्वीधातकी खंड में सुसीमा नगर के।

प्रश्न 5- दशरथ के पुत्र का क्या नाम था?

उत्तर - श्री महारथ।

प्रश्न 6- श्री धर्मनाथ भगवान की माता का नाम बताइये?

उत्तर - महादेवी श्रीमती सुव्रता।

प्रश्न 7- श्री धर्मनाथ भगवान के पिता का नाम बताइये?

उत्तर - राजा श्री भानुराज।

प्रश्न 8- श्री धर्मनाथ भगवान तीर्थंकर कहां से गर्भ में आये थे?

उत्तर - सवार्थसिद्धि नामक विमा से।

प्रश्न 9- श्री धर्मनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक कौन सी तिथि को हुआ था?

उत्तर - वैशाख शुक्ला तेरस को।

प्रश्न 10- श्री धर्मनाथ भगवान का गर्भ कल्याण किस नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - रेवती नक्षत्र में।

प्रश्न 11- श्री धर्मनाथ भगवान का जन्म किस नगर में हुआ था?

उत्तर - रत्नपुरी में।

प्रश्न 12- श्री धर्मनाथ भगवान का जन्म किस तिथि में हुआ था?

उत्तर - माघ शुक्ला तेरस को।

प्रश्न 13- श्री धर्मनाथ भगवान का जन्म किस नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - पुष्य नक्षत्र में।

प्रश्न 14- श्री धर्मनाथ भगवान का जन्म किस वंश में हुआ था?

उत्तर - कुरूवंश में।

प्रश्न 15- श्री धर्मनाथ भगवान की आयु कितने वर्ष थी?

उत्तर - दस लाख वर्ष की।

प्रश्न 16- श्री धर्मनाथ भगवान का कुमार काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - पच्चीस हजार वर्ष।

प्रश्न 17- श्री धर्मनाथ भगवान की शरीर की ऊंचाई कितनी थी?

उत्तर - पैंतालीस धनुष।

प्रश्न 18- श्री धर्मनाथ भगवान के शरीर का रंग कैसा था?

उत्तर - सुवर्ण वर्ण।

प्रश्न 19- श्री धर्मनाथ भगवान का राज्य काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - पचास हजार वर्ष

प्रश्न 20- श्री धर्मनाथ भगवान को वैराग्य कैसे हुआ था?

उत्तर - उल्कपात से (बिजली गिरने से)।

प्रश्न 21- श्री धर्मनाथ भगवान की दीक्षा कौन-सी तिथि को हुई थी?

उत्तर - माघ शुक्ला तेरस को।

प्रश्न 22- श्री धर्मनाथ भगवान की दीक्षा कौन से नक्षत्र में हुई?

उत्तर - पुण्य नक्षत्र में।

प्रश्न 23- श्री धर्मनाथ भगवान की दीक्षा कौन से वन में हुई?

उत्तर - शालि वन में।

प्रश्न 24- श्री धर्मनाथ भगवान ने दीक्षा किस समय ली?

उत्तर - अपरान्ह काल में।

प्रश्न 25- श्री धर्मनाथ भगवान के दीक्षा उपवासों की संख्या बताइये?

उत्तर - तीन उपवास।

3
2
1