।। श्री चंदा प्रभु भगवान ।।

प्रश्न 1- आठवें तीर्थंकर का नाम बताइये।

उत्तर - श्री चंदा प्रभु भगवान।

प्रश्न 2- श्री चंदा प्रभु भगवान की पूर्व पर्याय का नाम बताइये।

उत्तर - राजा श्री श्रीषेण।

प्रश्न 3- श्री श्रीषेण कहां के राजा थे?

उत्तर - सुगंध देश के।

प्रश्न 4- श्री श्रीषेण किस नगर के राजा थे?

उत्तर - श्रीपुर नाम नगर के।

प्रश्न 5- श्रीपर नगर कहां स्थित है?

उत्तर - पूर्व पूष्करार्ध द्वीप में सीता नदी के उत्तर तट पर सुगंधा देश के आर्यखंड में श्रीपुर नगर है।

प्रश्न 6- श्री चंदा प्रभु भगवान के सात भव बताइये।

उत्तर - 1 - श्रीवर्मा नाम के राजा
2 - पहले स्वर्ग में देव
3 - अजित सेन नामक चक्रवर्ती
4 - अच्युत स्वर्ग में इन्द्र
5 - पद्मनाथ नाम के राजा
6 - वैजयंत विमान में देव
7 - तीर्थंकर श्री चन्द्र प्रभु

प्रश्न 7- श्री चंदा प्रभु भगवान के कितने काल बाद श्री चंदा प्रभु भगवान हुए?

उत्तर - नौ सौ करोड सागर बीत जाने पर श्री चंदा प्रभु भगवान हुए।

प्रश्न 8- श्री चंदा प्रभु भगवान कहां से गर्भ में आये?

उत्तर - वैजयंतनामक अनुत्तर विमान से।

प्रश्न 9- श्री चंदा प्रभु भगवान के पिता का नाम बताइये।

उत्तर - श्री महासेन राजा।

प्रश्न 10- श्री चंदा प्रभु भगवान की माता का नाम बताइये।

उत्तर - श्रीमती लक्ष्मण देवी।

प्रश्न 11- श्री चंदा प्रभु भगवान का गर्भ कल्याणक कौन सी तिथि को हुआ था?

उत्तर - चैत्र कृष्णा पंचमी को।

प्रश्न 12- श्री चंदा प्रभु भगवान का गर्भ कल्याणक कौन से नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - ज्येष्ठा नक्षत्र में।

प्रश्न 13- श्री चंदा प्रभु भगवान के शरीर का वर्ण बताइये।

उत्तर - चन्द्रमा के समान श्वेत वर्ण।

प्रश्न 14- श्री चंदा प्रभु भगवान के शरीर की ऊंचाई कितनी थी?

उत्तर - एक सौ पचास धनुष।

प्रश्न 15- श्री चंदा प्रभु भगवान की आयु कितनी थी?

उत्तर - दश लाख वर्ष पूर्व की।

प्रश्न 16- श्री चंदा प्रभु भगवान का जन्म कहां हुआ था?

उत्तर - चन्द्रपुर नगर में।

प्रश्न 17- श्री चंदा प्रभु भगवान को किस चिन्ह से जाना जाता है?

उत्तर - चन्द्रमा से।

प्रश्न 18- श्री चंदा प्रभु भगवान का जन्म कौन सी तिथि को हुआ था?

उत्तर - पौष कृष्णा ग्यारस को।

प्रश्न 19- श्री चंदा प्रभु भगवान का जन्म कौन से नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - अनुराधा नक्षत्र में।

प्रश्न 20- श्री चंदा प्रभु भगवान का कुमार काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - ढाई लाख वष्र पूर्व का।

प्रश्न 21- श्री चंदा प्रभु भगवान का राज्य काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - साढ़े छह लाख वर्ष पूर्व 24 पूर्वांग।

प्रश्न 22- श्री चंदा भगवान का जन्म कौन से वंश में हुआ था?

उत्तर - इक्ष्वाकु वंश में।

प्रश्न 23- श्री चंदा प्रभु भगवान के वैराग्य का कारण बताइये।

उत्तर - अध्रुवादि भावनाओं के चिंतवन करने से।

प्रश्न 24- श्री चंदा प्रभु भगवान का दीक्षा कल्याणक कौन-सी तिथि में हुआ था?

उत्तर - पौष कृष्णा गयारस को।

3
2
1