।। श्री सुपाश्र्वनाथ जी ।।

प्रश्न 1- सातवें तीर्थंकर का श्री नाम बताइये।

उत्तर - श्री सुपाश्र्वनाथ जी।

प्रश्न 2- श्री पद्म प्रभु भगवान के कितने समय बाद श्री सुपाश्र्वनाथ भगवान हुए?

उत्तर - नौ हजार करोड़ सागर के बाद।

प्रश्न 3- श्री सुपाश्र्वनाथ भगवान की पूर्व पर्याय का नाम बताइये।

उत्तर - श्री राजा नंदिषेण जी।

प्रश्न 4- श्री नंदषिेण जी कहां के राजा थे?

उत्तर - श्री नंदिषेण जी पूर्व घातकी खंड के पूर्व विदेह क्षेत्र में सुकच्छा देश के राजा थे।

प्रश्न 5- श्री नंदिषेण जी किस नगर के राजा थे?

उत्तर - क्षेमपुर नगर के राजा थे।

प्रश्न 6- श्री नंदिषेण राजा के पुत्र का नाम बताइये।

उत्तर - श्री नंदिषेण राजा के पुत्र का नाम धनपति था।

प्रश्न 7- श्री सुपाश्र्वनाथ भगवान के पिता का नाम बताइये।

उत्तर - राजा सुप्रतिष्ठ जी।

प्रश्न 8- श्री सुपाश्र्वनाथ भगवान की माता का नाम बताइये।

उत्तर - रानी पृथ्वीमती।

प्रश्न 9- श्री सुपाश्र्वनाथ भगवान ने कहां पर जन्म लिया था?

उत्तर - बनारस नगर में।

प्रश्न 10- श्री सुपाश्र्वनाथ भगवान कहां से गर्भ में आये?

उत्तर - मध्यम ग्रैवयक से।

प्रश्न 11- श्री सुपाश्र्वनाथ भगवान किस विमान से गर्भ में आये?

उत्तर - सुभद्र नामक विमान से।

प्रश्न 12- श्री सुपाश्र्वनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक कौन-सी तिथि को हुआ थाा?

उत्तर - भाद्रपद शुक्ला छट को।

प्रश्न 13- श्री सुपाश्र्वनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक कौन-से नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - विशाखा नक्षत्र में।

प्रश्न 14- श्री सुपाश्र्वनाथ भगवान का जन्म कौन-सी तिथि में हुआ था?

उत्तर - ज्येष्ठ शुक्ला बारस को।

प्रश्न 15- श्री सुपाश्र्वनाथ भगवान का जन्म कौन-से नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - विशाखा नक्षत्र में।

प्रश्न 16- श्री सुपाश्र्वनाथ भगवान के वंश का नाम बताइये।

उत्तर - इक्ष्वाकु वंश।

प्रश्न 17- श्री सुपाश्र्वनाथ भगवान की आयु कितनी थी?

उत्तर - बीस लाख वर्ष पूर्व।

प्रश्न 18- श्री सुपाश्र्वनाथ भगवान का कुमार काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - पांच लाख वर्ष पूर्व का।

प्रश्न 19- श्री सुपाश्र्वनाथ भगवान के शरीर की ऊंचाई बताइये।

उत्तर - दो सौ धनुष।

प्रश्न 20- श्री सुपाश्र्वनाथ भगवान के शरीर का वर्ण बताइये।

उत्तर - हरित वर्ण।

प्रश्न 21- श्री सुपाश्र्वनाथ भगवान को राज्य काल कितने वर्ष का था ?

उत्तर - चैदह लाख वर्ष पूर्व 20 पूर्वांग।

प्रश्न 22- श्री सुपाश्र्वनाथ भगवान को कौन से चिन्ह से जाना जाता है?

उत्तर - स्वास्तिक चिन्ह (नंद्यावर्त) से।

प्रश्न 23- श्री सुपाश्र्वनाथ भगवान को कैसे वैराग्य हुआ था?

उत्तर - बसंत लक्ष्मी का नाश देखकर।

प्रश्न 24- श्री सुपाश्र्वनाथ भगवान ने कौन सी तिथि में दीक्षा ली?

उत्तर - ज्येष्ठ शुक्ला बारस को।

प्रश्न 25- श्री सुपाश्र्वनाथ भगवान ने कौन से नक्षत्र में दीक्षा ली?

उत्तर - विशाखा नक्षत्र में।

3
2
1