|| श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान ||

प्रश्न 1- बीसवें तीर्थंकर का नाम बताइये।

उत्तर - श्री मुनिसुव्रत नाथ जी।

प्रश्न 2- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान को कौन से चिन्ह से जाना जाता है?

उत्तर - कछुआ चिन्ह से।

प्रश्न 3- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान की पूर्व पर्याय का क्या नाम था?

उत्तर - राजा श्री हरिवर्मा।

प्रश्न 4- श्री हरिवर्मा कहां से राजा थे?

उत्तर - चम्पापुर नगर के।

प्रश्न 5- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान किस क्षेत्र के राजा थे?

उत्तर - जम्बूद्वीप के भरत क्षेत्र के राजा थे?

प्रश्न 6- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान के पिता का क्या नाम था?

उत्तर - राजा श्री सुमित्र जी।

प्रश्न 7- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान की माता का क्या नाम था?

उत्तर - महारानी श्रीमती पद्मावती जी।

प्रश्न 8- महारानी श्री पद्मावती का दूसरा नाम क्या था?

उत्तर - महारानी सोमावती।

प्रश्न 9- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान ने कहां जन्म लिया था?

उत्तर - राजग्रही नगर में।

प्रश्न 10- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान का गर्भ कल्याण कौन सी तिथि को हुआ था?

उत्तर - श्रावण कृष्णा द्वितीया को।

प्रश्न 11- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान का गर्भ कल्याणक कौन से नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - श्रवण नक्षत्र में।

प्रश्न 12- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान कहां से गर्भ में आये थे?

उत्तर - आनत स्वर्ग से।

प्रश्न 13- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान का जन्म कब हुआ था?

उत्तर - बैशाख कृष्णा बारस को।

प्रश्न 14- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान का जन्म किस नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - श्रवण नक्षत्र में।

प्रश्न 15- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान का जन्म किस वंश में हुआ था?

उत्तर - हरि वंश में। (यादव वंश)

प्रश्न 16- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान की आयु कितनी थी?

उत्तर - तीस हजार वर्ष की।

प्रश्न 17- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान का कुमार काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - सात हजार पांच सौ वर्ष का।

प्रश्न 18- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान के शरीर की ऊंचाई कितनी थी?

उत्तर - बीस धनुष की।

प्रश्न 19- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान के शरीर का रंग कैसा था?

उत्तर - नील वर्ण।

प्रश्न 20- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान ने कितने वर्ष तक राज्य किया?

उत्तर - पन्द्रह हजार वर्ष तक।

प्रश्न 21- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान को वैराग्य किस कारण हुआ था?

उत्तर - अपने प्रधान हाथी के जाति स्मरण को देखकर।

प्रश्न 22- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान ने किस तिथि को दीक्षा ली थी?

उत्तर - वैशाख कृष्णा दसवीं को।

प्रश्न 23- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान ने किस नक्षत्र में दीक्षा ली थी?

उत्तर - श्रवण नक्षत्र में।

प्रश्न 24- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान ने किस वन में दीक्षा ली थी?

उत्तर - नील वन में।

प्रश्न 25- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान की दीक्षा किस नगर में हुई थी?

उत्तर - राजग्रही नगर में।

3
2
1