|| श्री धर्मनाथ जी ||

प्रश्न 50- श्री धर्मनाथ भगवान के समोशरण में कितने शिक्षक थे?

उत्तर - चालिस हजार सात सौ शिक्षक।

प्रश्न 51- श्री धर्मनाथ भगवान के समोशरण में कितने अवधि ज्ञानी मुनि थे?

उत्तर - तीस हजारछह सौ अवधिज्ञानी मुनि।

प्रश्न 52- श्री धर्मनाथ भगवान के समोशरण में कितने केवली थे?

उत्तर - चार हजार पांच सौ केवली।

प्रश्न 53- श्री धर्मनाथ भगवान के समोशरण में विक्रियाधारी मुनि कितने थे?

उत्तर - सात हजार विक्रियाधारी मुनि।

प्रश्न 54- श्री धर्मनाथ भगवान के समोशरण में कितने मुनि विपुलमति ज्ञान के धारक थे?

उत्तर - चार हजार पांच सौ विपुलमती मुनि।

प्रश्न 55- श्री धर्मनाथ भगवान के समोशरण में वादी मुनियों की संख्या कितनी थी?

उत्तर - दो हजार आठ सौ वादी मुनि।

प्रश्न 56- श्री धर्मनाथ भगवान के समोशरण में कितनी आर्यिकायें थी?

उत्तर - बासठ हजार चार सौ आर्यिकायें।

प्रश्न 57- श्री धर्मनाथ भगवान के समोशरण में प्रमुख आर्यिका कौन थीं?

उत्तर - गणिनी आर्यिका श्री सुव्रता जी।

प्रश्न 58- श्री धर्मनाथ भगवान के समोशरण में कितने श्रावक थे?

उत्तर - दो लाख श्रावक।

प्रश्न 59- श्री धर्मनाथ भगवान के समोशरण में कितनी श्राविकायें थीं?

उत्तर - चार लाख श्राविकायें।

प्रश्न 60- श्री धर्मनाथ भगवान के तीर्थ में चतुर्विध संघ को यात्रा कराने वाले संघपति कौन थे?

उत्तर - राजा श्री विभवसेन जी।

प्रश्न 61- श्री धर्मनाथ भगवान कौन सी तिथि में मोक्ष गये?

उत्तर - ज्येष्ठ शुक्ला चतुर्थी को।

प्रश्न 62- श्री धर्मनाथ भगवान किस नक्षत्र में मोक्ष गये?

उत्तर - पुण्य नक्षत्र में।

प्रश्न 63- श्री धर्मनाथ भगवान ने किस समय मोक्ष प्राप्त किया?

उत्तर - अपरान्ह काल की प्रत्यूष बेला में।

प्रश्न 64- श्री धर्मनाथ भगवान किस स्थान से मोक्ष गये?

उत्तर - श्री सम्मेदशिखर से।

प्रश्न 65- श्री धर्मनाथ भगवान ने कौन से कूट से मोक्ष प्राप्त किया?

उत्तर - सुदत्तवर कूट से।

प्रश्न 66- श्री धर्मनाथ भगवान ने कितने मुनियों के साथ मोक्ष प्राप्त किया?

उत्तर - उाठ सौ एक मुनियों के साथ।

प्रश्न 67- श्री धर्मनाथ भगवान का भोग निवृत्ति काल बताइये?

उत्तर - एक माह पूर्व।

प्रश्न 68- श्री धर्मनाथ भगवान के अनुबद्ध केवली कितने थे?

उत्तर - बत्तीस अनुबद्ध केवली।

प्रश्न 69- श्री धर्मनाथ भगवान के कितने शिष्यों ने तप कर अनुत्तर विमानों में जन्म लिया?

उत्तर - दश हजार शिष्यों ने।

प्रश्न 70- श्री धर्मनाथ भगवान के कितने शिष्यों ने मोक्ष प्राप्त किया?

उत्तर - उन्नचास हजार सात सौ मुनियों ने।

प्रश्न 71- श्री धर्मनाथ भगवान के कितने शिष्यों ने पहले स्वर्ग से लेकर ग्रैवेयक तक के स्वर्गों को प्राप्त किया?

उत्तर - चार हजार तीन सौ मुनियों ने।

प्रश्न 72- श्री धर्मनाथ भगवान के समोशरा में प्रमुख श्रोता कौन थे?

उत्तर - राजा श्री पुष्पवर जी।

प्रश्न 73- श्री धर्मनाथ भगवान का तीर्थ प्रवर्तन काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - तीन सागर दो लाख पचास हजार वर्ष में एक पल्य कम।

प्रश्न 74- श्री धर्मनाथ भगवान के शासन में धर्मतीर्थ का विच्छेद कितने समय तक रहा?

उत्तर - एक पल्य तक।

प्रश्न 75- श्री धर्मनाथ भगवान ने कौन से आसन से मोक्ष प्राप्त किया?

उत्तर - खड़गासन से।

प्रश्न 76- श्री धर्मनाथ भगवान के तीर्थ में कौन से चक्रवर्ती हुए?

उत्तर - दो चक्रवर्ती, मघवा एवं सनत्कुमार।

प्रश्न 77- श्री धर्मनाथ भगवान के शासन में कौन से बलदेव हुए?

उत्तर - सुदर्शन नामक बलदेव।

प्रश्न 78- श्री धर्मनाथ भगवान के तीर्थ में कैन से नारायण हुए?

उत्तर - पुरूष सिंह नाम के नारायण।

प्रश्न 79- श्री धर्मनाथ भगवान के तीर्थ में प्रतिनारायण कौन थे?

उत्तर - निशुम्भ नाम के प्रतिनारायण।

प्रश्न 80- श्री धर्मनाथ भगवान के तीर्थ में कौन से रूद्र हुये?

उत्तर - अजित नाभिनाम के रूद्र।

3
2
1