|| श्री मल्लिनाथ भगवान ||

प्रश्न 50- श्री मल्लिनाथ भगवान के समोशरण में पूर्वधर मुनि कितने थे?

उत्तर - पांच सौ पचास पूर्वधर मुनि थे।

प्रश्न 51- श्री मल्लिनाथ भगवान के समोशरण में कितने शिक्षक मुनि थे?

उत्तर - उन्तीस हजार शिक्षक मुनि।

प्रश्न 52- श्री मल्लिनाथ भगवान के समोशरण में कितने शिक्षक मुनि थे?

उत्तर - दो हजार दो सौ अवधिज्ञानी मुनि।

प्रश्न 53- श्री मल्लिनाथ भगवान के समोशरण में कितने केवली थे?

उत्तर - दो हजार दो सौ केवली।

प्रश्न 54- श्री मल्लिनाथ भगवान के समोशरण में विक्रियाधारी मुनी कितने थे?

उत्तर - दो हजार नौ सो विक्रिया धारी मुनि।

प्रश्न 55- श्री मल्लिनाथ भगवान के समोशरण में वादी मुनी कितने थे?

उत्तर - एक हजार चार सौ वादी मुनि।

प्रश्न 56- श्री मल्लिनाथ भगवान के समोशरण में विपुलमति ज्ञान के धारक कितने मुनि थे?

उत्तर - एक हजार सात सौ पचास विपुलमति ज्ञानधारी मुनि।

प्रश्न 57- श्री मल्लिनाथ भगवान के समोशरण में कितनी आर्यिकायें थी?

उत्तर - पचपन हजार आर्यिकायें।

प्रश्न 58- श्री मल्लिनाथ भगवान के समोशरण में प्रमुख आर्यिका कौन थी?

उत्तर - गणिनी प्रमुख मधु सेना आर्यिका।

प्रश्न 59- श्री मल्लिनाथ भगवान के समोशरण कितने श्रावक थे?

उत्तर - एक लाख श्रावक।

प्रश्न 60- श्री मल्लिनाथ भगवान के समोशरण में कितनी श्राविकायें थीं?

उत्तर - तीन लाख श्राविकायें।

प्रश्न 61- श्री मल्लिनाथ भगवान के समोशरण में प्रमुख श्रोता कौन थे?

उत्तर - नारायण नाम के श्रोता।

प्रश्न 62- श्री मल्लिनाथ भगवान को मोक्ष किस तिथि में हुआ था?

उत्तर - चैत्र कृष्णा अमावश को।

प्रश्न 63- श्री मल्लिनाथ भगवान को मोक्ष किस नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - भरणी नक्षत्र में।

प्रश्न 64- श्री मल्लिनाथ भगवान को मोख किस समय हुआ था?

उत्तर - प्रदोष काल में।

प्रश्न 65- श्री मल्लिनाथ भगवान ने किस स्थान से मोक्ष प्राप्त किया?

उत्तर - श्री सम्मेद शिखर जी से।

प्रश्न 66- श्री मल्लिनाथ भगवान ने मोक्ष किस कूट से प्राप्त किया था?

उत्तर - सम्वल कूट से।

प्रश्न 67- श्री मल्लिनाथ भगवान ने मोक्ष कितनें मुनियों के साथ प्रप्त किया?

उत्तर - पांच सौ मुनियों के साथ।

प्रश्न 68- श्री मल्लिनाथ भगवान का भोग निवृत्तिकाल बताइये?

उत्तर - एक माह पूर्व।

प्रश्न 69- श्री मल्लिनाथ भगवान किस आसन से मोक्ष गये?

उत्तर - खड़गासान से।

प्रश्न 70- श्री मल्लिनाथ भगवान के अनुवद्ध केवली कितने थे?

उत्तर - सोलह अनुबद्ध केवली।

प्रश्न 71- श्री मल्लिनाथ भगवान के कितने शिष्यों ने तप करके अनुत्तर विमानों में जन्म लिया?

उत्तर - आठ हजार आठ सौ शिष्यों ने।

प्रश्न 72- श्री मल्लिनाथ भगवान के कितने शिष्यों ने मोक्ष प्राप्त किया?

उत्तर - अठ्टाइस हजार आठ सौ शिष्यों ने।

प्रश्न 73- श्री मल्लिनाथ भगवान के कितने शिष्यों ने पहले स्वर्ग से लेकर नवर्गवेयक तक जन्म लिया?

उत्तर - दो हजार चार सौ शिष्यों ने।

प्रश्न 74- श्री मल्लिनाथ भगवान का तीर्थ प्रवर्तन काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - चैवन लाख सैंतालीस हजार चार सौ वर्ष का श्री मल्लिनाथ भगवान का तीर्थप्रवर्तन काल था।

प्रश्न 75- श्री मल्लिनाथ भगवान के धर्म तीर्थ में कौन से चक्रवर्ती राजा हुये?

उत्तर - पद्म नाम के चक्रवर्ती राजा हुये।

प्रश्न 76- श्री मल्लिनाथ भगवान के धर्म तीर्थ में कौन से बलभद्र हुये?

उत्तर - बलभद्र श्री नंदी मित्र जी।

प्रश्न 77- श्री मल्लिनाथ भगवान के धर्म तीर्थ में कौन से नारायण हुए?

उत्तर - श्री पुष्पदन्त नाम के नारायण हुए।

प्रश्न 78- श्री मल्लिनाथ भगवान के धर्म तीर्थ में कौन से प्रतिनारायण हुए?

उत्तर - श्री प्रहरण नाम के नाम के प्रति नारायण।

प्रश्न 79- श्री मल्लिनाथ भगवान की विशेषता बताइये?

उत्तर - ये बालब्रह्मचारी तीर्थंकर थे।

प्रश्न 80- श्री मल्लिनाथ भगवान के तीर्थ में चतुर्विध संघ को यात्रा कराने वाले संघ पति का नाम बताइये?

उत्तर - राजा श्री सत्यसेन जी।

3
2
1