।। भगवान श्री आदिनाथ जी ।।

प्रश्न 95- भगवान श्री आदिनाथ के समवसरण में अवधिज्ञानी मुनियों की संख्या बताइये।

उत्तर-नौ हजार।

प्रश्न 96- भगवान श्री आदिनाथ के समवसरण में केवली मुनि कितने थे?

उत्तर-बीस हजार।

प्रश्न 97- भगवान श्री आदिनाथ के समवसरण में विक्रियाधारी मुनि कितने थे?

उत्तर-बीस हजार छः सौ।

प्रश्न 98- भगवान श्री आदिनाथ के समवसरण में विपुलमति ज्ञान के धारक कितने मुनि थे?

उत्तर- बारह हजार सात सौ पचास मुनि।

प्रश्न 99- भगवान श्री आदिनाथ के समवसरण में वादी मुनियों की संख्या बताइये।

उत्तर- बारह हजार सात सौ पचास।

प्रश्न 100- भगवान श्री आदिनाथ के समवसरण में कितनी आर्यिकायें थीं?

उत्तर-तीन लाख पचास हजार।

प्रश्न 101- भगवान श्री आदिनाथ के समवसरण की प्रमुख आर्यिका का नाम बताइये।

उत्तर- आर्यिका श्री ब्राह्मी, आर्यिका श्री सुन्दरी।

प्रश्न 102- भगवान श्री आदिनाथ की शासन देवी का नाम बताइये।

उत्तर-श्री चक्रेश्वरी देवी।

प्रश्न 103- भगवान श्री आदिनाथ के शासन देव का नाम बताइये।

उत्तर-श्री गोमुख यक्ष।

प्रश्न 104- भगवान श्री आदिनाथ के समवसरण में कितने श्रावक थे?

उत्तर- तीन लाख।

प्रश्न 105- भगवान श्री आदिनाथ के समवसरण में कितनी श्राविकायें थीं?

उत्तर- पांच लाख।

प्रश्न 106- भगवान श्री आदिनाथ की मोक्ष तिथि बताइये।

उत्तर- माघ कृष्णा-चैदस।

प्रश्न 107- भगवान श्री आदिनाथ को मोक्ष किस समय हुआ?

उत्तर- पूर्वाह्न काल में।

प्रश्न 108- भगवान श्री आदिनाथ कौन-से नक्षत्र में मोक्ष गये?

उत्तर- (अभिजित नक्षत्र) में।

प्रश्न 109- भगवान श्री आदिनाथ कौन-से स्थान से मोक्ष गये?

उत्तर- कैलाश पर्वत से।

प्रश्न 110- भगवान श्री आदिनाथ के साथ कितने मुनि मोक्ष गये?

उत्तर-दस हजार मुनि।

प्रश्न 111- भगवान श्री आदिनाथ ने योगनिवृत्ति कितने दिन पूर्व की थी?

उत्तर-चैदहदिन पूर्व।

प्रश्न 112- भगवान श्री आदिनाथ के शासनदेव यक्ष का दूसरा नाम बताइये।

उत्तर- गोवदन यक्ष।

प्रश्न 113- कैलाश पर्वत का दूसरा नमा क्या है?

उत्तर-अष्टापद।

प्रश्न 114- भगवान श्री आदिनाथ कौन-से काल में मोक्ष गये?

उत्तर- तृतीय काल।

प्रश्न 115- भगवान श्री आदिनाथ कौन-से आसन से मोख गये?

उत्तर-पर्यंकासन से।

प्रश्न 116- भगवान श्री आदिनाथ के चैरासी गणधरों के नाम बताइये।

उत्तर- (1) श्री वृषभसेन, (2) श्री कुंभ, (3) श्री हणरथ, (4) श्री शतधनु, (5) श्री देवशर्मा, (6) श्री देवभाव (7) श्री नंदन (8) श्री सोमदत्त, (9) श्री सुरदत्त (10) श्री वायु शर्मा (11) श्री यशोबाहु, (12) श्री देवाग्नि, (13) श्री अग्निदेव, (14) श्री अग्नि गुप्त, (15) श्री मित्रग्नि, (16) श्री हलभृत, (17) श्री महीधर (18) श्री महेन्द्र (19) श्री बसुदेव (20) श्री बसुंधरू (21) श्री अचल (22) श्री मेरू (23) श्री मेरूधन (24) श्री मेरूभूति (24) श्री सर्वयश, (26) श्री सर्वयज्ञ (27) श्री सर्वगुप्त (28) श्री सर्वप्रिय (29) श्री सर्वदेव (30) श्री सर्व विजय (31) श्री विजयगुप्त (32) श्री विजय मित्र (33) श्री विजयिल (34) श्री अपराजित, (35) श्री वसुमित्र (36) श्री विश्वसेन (37) श्री साधु सेन (38) श्री सत्यदेव (39) श्री देवसत्य (40) श्री सत्यगुप्त (41) श्री सत्यमित्र (42) श्री निर्मल (43) श्री विनीत (44) श्री संवर (45) श्री मुनिगुप्त (46) श्री मुनिदत्त (47) श्री मुनियज्ञ (48) श्री मुनिदेव (49) श्री मुनिमित्र (50) श्री मित्रयज्ञ (51) श्री स्वयंभू (52) श्री भगदेव (53) श्री भगदत्त (54) श्री भगफल्गू (55) श्री गुप्तफल्गू (57) श्री मित्र फल्गू (58) श्री प्रजापति (58) श्री सर्वसंघ (59) श्री वरूण (60) श्री धनपालक (61) श्री मद्यवान (62) श्री तेजा राशि (63) श्री महावरी (64) श्री महारथ (65) श्री विशालाक्ष (66) श्री महाबल (67) श्री शचिशाल (68) श्री वज्र (69) श्री वज्रसार (70) श्री चन्द्रचूल (71) श्री जयकुमार (72) श्री महारस (73) श्री कच्छ (74) श्री महाकच्छ (75) श्री नमि (76) श्री विनामि (77) श्री बल (78) श्री अतिबल (79) श्री भद्र बल (80) श्री नंदी (81) श्री महाभागी (82) श्री नंदमित्र (83) श्री कामदेव (84) श्री अनुपम।

7
6
5
4
3
2
1