।। जिनालय ।।

द्वार

मंदिरों में तीन ;1द्ध मुख्य द्वार ;2द्ध प्रवेश द्वार ;3द्ध गर्भ द्वार उसी तरह बनाये जाते हैं। जैसे समवशरण में तीन कोट होते हैं तथा तीनों लोकों के समान भगवान विराजमान किये जाते है। मानो तीनों लोकों को पार करने पर परमात्मा लोक के दर्शन होते है।

गर्भगृह

प्रवक्षिणा का अर्थ है कि जीवन की उत्कृष्ट साधना का फल प्राप्त करना। जैन आचार्यों ने इसे मन, वचन, काय का समर्पण माना है अथवा सम्यक्दर्शन, सम्यक्ज्ञान और सम्यक्चारित्र को प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है। तीन लोक में परिभ्रमण करने के बाद देव, शास्त्र, गुरू को ही शरण माना है। अतः देव दर्शन गुरू वंदना के समय तीन प्रदक्षिणा दी जाती है।

हमारा जीवन मंदिर की तरह है आत्मा की वीतराग अवस्था ही देवत्व है, हम सभी में वह देवत्व शक्ति विद्यमान है, अपनी इस देवत्व शक्ति को पहचान कर उसे अपने भीतर प्रकट करने के लिए हमने बाहर मंदिर बनाये है और उनमें अपने आदर्श वीतराग, अरहंत और सिद्ध परमात्मा को स्थापित किया है। गुंबज से टकराकर विशाल घण्टों की ओम कार की ध्वनि, घण्टे का धीमा धीमा नाच, अभिषेक और पूजा के भाव भिन्न-भिन्न स्वर सभी में वातावरण को पवित्र बनाने की सामथ्र्य छिपी है। मंदिर आत्मप्रवेश का द्वारा खोल पाता है। मन्दिर में विराजित भगवान की वीतराग छवी को देखकर अपने रागद्वेष के बन्धन को क्षणभर के लिए छिन्न-भिन्न कर देना और अहंकार को गलाकर अपने आत्म-स्वरूप में लीन होने के लिए स्वयं भगवान के चरणों में समर्पित करते जाना ही जिन मन्दिर की उपलब्धि है।

छत्र

तीर्थंकर मूर्तियों तथा जिन प्रतिमाओं को एक छत्र या त्रिछत्र के नीचे पद्मासन में ध्यानलीन दर्शाने की परंपरा प्रथम शती ईसापूर्व से विद्यमान है। जैन मान्यता के अनुसार तीन लोक का स्वरूप पुरूषाकार है। उत्कृष्ट चैड़ा भाग नीेचे 7 राजू है, ऊपर 5 राजू है और सबसे ऊपर एक राजू है। अतः तीन लोक के अनुसार छत्रों के नियोजन के अनुपात में सबसे नीचे सबसे बड़ा फिर उसके ऊपर उससे छोटा और सबसे ऊपर और भी छोटा छत्र लगाना होता है।

मान स्तम्भ का महात्मय

jain temple315
फोटो

जैनागम के अनुसार जब भगवान का साक्षात समवशरण लगता है तब चारों दिशाओं में चार मान स्तंभ स्थापित किये जाते है। मान स्तंभ के चारों दिशाओं में एक एक प्रतिमा स्थापित की जाती है। अर्थात् एक मान स्तम्भ में कुल चार प्रतिमायें होती हैं। इस मान स्तम्भ को देखकर मिथ्या दृष्टियों का मद ;अहंकारद्ध गल जाता है और भव्य जीव सम्यग्दृष्टि होकर समवसरण में प्रवेश कर साक्षात् अरिहंत भगवान की वाणी को सुनने का अधिकारी बन जाता है।

फोटो

भारतीय स्थापत्य या वास्तु का अपरिहार्य अंग है स्तम्भ। जिसे मान स्तम्भ कीर्तिस्तम्भ से अभिहित किया गया है। मंदिर, स्तूप और जैन तीर्थंकरों के उपदेश सभा समवशरण में स्तम्भ अनिवार्य रूप से बनाये जाते थें। मानस्तम्भ आज भी लोकप्रिय है मान स्तम्भ पर तीर्थंकर प्रतिमाएॅं सुशोभित है।

पंचपरमेष्ठी

फोटो

अरहंत, सिद्ध आचार्य, उपाध्याय साधु

अन्तिम केवली
श्रुत केवली
दशपूर्वी
एकादशगंगाधारी
आचारांगधारी
चार आरातीय यतियों
एक अंगधारी
आचार्य : श्रुतधराचार्य, सारस्वताचार्य, प्रबुद्धाचार्य, परंपराकोषकाचार्य, आचार्यतुल्य कवि लेखक
आचार्यकल्प
बालाचार्य
ऐलाचार्य
उपाध्याय
मुनि
ऐलक
क्षुल्लक
ब्रह्मचारी, ब्रती-सात प्रतिमाधारी
गणिनी आर्यिका भट्टारक परंपरा
आर्यिका
क्षुल्लिका, ब्रह्मचारिणी
दिगम्बर जैन जातियाॅं ;कुल-गोत्रद्ध

महावीर स्वामी के निर्वाण के पश्चात् तीर्थंकर-परम्परा समाप्त हो गई थी। तत्पश्चात् गणघरों ने जैन संघ को नेतृत्व प्रदान किया और केवली, श्रुतकेवली एवं अगंधारी होते रहें। इस आचार्य परम्परा ने महावीर स्वामी के पश्चात् 643 वर्षों तक अपने पारलौकिक ज्ञान से इसे आगे बढ़ाया।

विक्रम संवत् की प्रथम सदी में आचार्य गुणधर ने श्रुत का विनाश हो जाने के भय से कषायपाहुड़ नामक महत्वपूर्ण सिद्धांत ग्रन्थ प्राकृत गाथाओं में निबद्ध किया। इसी युग में आचार्य कुन्दकुन्द को जिन्होंने चैरासी पाहुड़ ग्रन्थों की प्राकृत भाषा में रचना कर मुख्य स्थान प्राप्त किया।

आचार्य कुन्दकुन्द के पश्चात् आचार्य गृद्धपिच्छ, उमास्वामी, समंतभद्र, सिद्धसेन, देवनन्दि, पात्रकेसरी आदि पचासों आचार्य एक के बाद दूसरे होते गये तथा धर्म व संस्कृति को अपने ज्ञान से पल्लवित करते रहे। सातवीं शताब्दी में अकलंक नाम के आचार्य बहुत प्रसिद्ध हुये। ये जैनन्याय के प्रतिष्ठाता थे तथा प्रकाण्ड पंडित, धुरंधर शास्त्रार्थी और उत्कृष्ठ विचारक थे। इसी परम्परा में नवीं सदी में आचार्य जिनसेन हुए। जिन्होंने हरिवंशपुराण नामक ग्रंथ की रचना की। इसके पश्चात् वीरसेन के शिष्य जिनसेनाचार्य व उनके शिष्य गुणभद्राचार्य ने महापुराण के लेखन का कार्य पूरा किया। नवीं शताब्दी में महावीराचार्य ने गणित सार की अभूतपूर्व रचना की। इस प्रकार प्रमुख आचार्य अणुक्रमणिका के अनुसार 13वीं शताब्दी तक 122 प्रभावशाली आचार्य हुये।

इसके पश्चात् अपंभ्रश-काल आरम्भ हुआ और जोइन्दु, स्वयंभू, पुष्पदंत, वीर, नयनन्दि, एवं रहघू जैसे कवि हुये, जिन्हांेने अपभ्रंश-साहित्य का प्रणयन करके जनसामान्य की बोलचाल की भाषा में काव्य, पुराण एवं चारित्र-प्रधान साहित्य उपलब्ध कराया।

महावीर स्वामी की शिष्य परम्परा के तीनों केवली भगवन्तों ने जगत् को महावीर के सदृश्य केवलज्ञान प्राप्त कर उपदेशामृत का पान कराया।

3
2
1