|| श्री महावीर भगवान ||

प्रश्न 1- चौबीसवें तीर्थंकर का नाम बताइये?

उत्तर - श्री महावीर भगवन।

प्रश्न 2- श्री महावीर भगवन को कौन से चिन्ह से जाना जाता है?

उत्तर - सिंह चिन्हसे।

प्रश्न 3- श्री महावीर भगवन के पिता का क्या नाम था?

उत्तर - राजा सिद्धार्थ।

प्रश्न 4- श्री महावीर भगवन की माता का क्या नाम था?

उत्तर - महारानी त्रिसला देवी।

प्रश्न 5- महारानी त्रिसला देवी का दूसरा क्या नाम था?

उत्तर - महारानी प्रियकारिणी देवी।

प्रश्न 6- श्री महावीर भगवन का गर्भकल्याणक किस तिथि को हुआ था?

उत्तर - आषाढ कृष्णा छट को।

प्रश्न 7- श्री महावीर भगवन का गर्भकल्याणक किस नक्षत्र मे हुआ था?

उत्तर - उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में।

प्रश्न 8- श्री महावीर भगवन कहां से गर्भ मे आये थे?

उत्तर - पुष्पोत्तर विमान से।

प्रश्न 9- श्री महावीर भगवन का जन्म किस तिथि मे हुआ था?

उत्तर - चैत्र शुक्ला तेरस को।

प्रश्न 10- श्री महावीर भगवन का जन्म किस नक्षत्र मे हुआ था?

उत्तर - उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में।

प्रश्न 11- श्री महावीर भगवन का जन्म किस नगर मे हुआ था?

उत्तर - कुण्डलपुर नगर में।

प्रश्न 12- श्री महावीर भगवन का जन्म किस वंश मे हुआ था?

उत्तर - नाथ वंश मे।

प्रश्न 13- श्री महावीर भगवान का जन्म किस कुल मे हुआ था?

उत्तर - काश्यप् कुल में।

प्रश्न 14- श्री महावीर भगवान की आयु कितनी थी?

उत्तर - बहत्तर वर्ष।

प्रश्न 15- श्री महावीर भगवान का कुमार काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - तीस वर्ष का।

प्रश्न 16- श्री महावीर भगवान के शरीर की ऊंचई कितनी थी?

उत्तर - सात हाथ की।

प्रश्न 17- श्री महावीर भगवान के शरीर का रंग कैसा था?

उत्तर - स्वर्णवर्ण।

प्रश्न 18- श्री महावीर भगवान ने कितने वर्ष तक राज्य किया?

उत्तर - राज्य नहीं किया।

प्रश्न 19- श्री महावीर भगवान को कैसे वैराग्य हुआ?

उत्तर - जाति स्मरण से।

प्रश्न 20- श्री महावीर भगवान की दीक्षा किस तिथि में हुई थी?

उत्तर - मगसिर कृष्णा दशमी को।

प्रश्न 21- श्री महावीर भगवान की दीक्षा किस नक्षत्र मे हुई थी?

उत्तर - उत्तरा नक्षत्र में।

प्रश्न 22- श्री महावीर भगवान की दीक्षा किस वन मे हुई थी?

उत्तर - षण्ड वन मे।

प्रश्न 23- श्री महावीर भगवान की दीक्षा किस नगर मे हुई थी?

उत्तर - कुण्डलपुर नगर मे। (कुण्डलग्राम में)

प्रश्न 24- श्री महावीर भगवान की दीक्षा किस वृक्ष के नीचे हुई थी?

उत्तर - शाल वृक्ष के नीचे।

प्रश्न 25- श्री महावीर भगवान की दीक्ष पालकी का क्या नाम था?

उत्तर - चन्द्रप्रभा नाम की पालकी।

प्रश्न 26- श्री महावीर भगवान की दीक्षा किस समय हुइ थी?

उत्तर - अपरान्हकाल मे।

3
2
1

प्रश्न 27- श्री महावीर भगवान ने कितने राजाओ के साथ दीक्षा ली?

उत्तर - अकेले ही।

प्रश्न 28- श्री महावीर भगवान ने दीक्षा कितने उपवास किय?

उत्तर - तृतीय भक्त।

प्रश्न 29- श्री महावीर भगवान ने कितने वर्ष तक तप किया?

उत्तर - बारह वर्ष तक।

प्रश्न 30- श्री महावीर भगवान का प्रथम आहार कहां हुआ था?

उत्तर - कुल ग्राम नगर में।

प्रश्न 31- श्री महावीर भगवान को आहार किसने दिया था?

उत्तर - राजा कूल ने।

प्रश्न 32- श्री महावीर भगवान ने किस वस्तु का आहार लिया था?

उत्तर - दूध की खीर का।

प्रश्न 33- श्री महावीर भगवान का केवल ज्ञान किस तिथि को हुआ था?

उत्तर - वैशाख शुक्ला दशमी को।

प्रश्न 34- श्री महावीर भगवान को केवल ज्ञान किस नक्षत्र मे हुआ था?

उत्तर - मघा नक्षत्र में।

प्रश्न 35- श्री महावीर भगवान को केवल ज्ञान किस समय हुआ था?

उत्तर - पूर्वान्ह काल में।

प्रश्न 36- श्री महावीर भगवान को केवल ज्ञान कहां हुआ था?

उत्तर - ऋजुकूला नदी के किनारे।

प्रश्न 37- श्री महावीर भगवान को केवल ज्ञान किस वृक्ष के नीचे हुआ था?

उत्तर - शाल वृक्ष के नीचे।

प्रश्न 38- श्री महावीर भगवान का समोशरण कितना विस्तरित था?

उत्तर - एक योजन विस्तरित।

प्रश्न 39- श्री महावीर भगवान का केवली काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - तीस वर्ष का।

प्रश्न 40- श्री महावीर भगवान की शासन देवी का नाम बताइये?

उत्तर - सिद्धायनी देवी।

प्रश्न 41- श्री महावीर भगवान के शासन देव का नाम बताइये?

उत्तर - ग्रह्यक देव (मातंगयक्ष)।

प्रश्न 42- श्री महावीर भगवान के शासन देव क्षेत्रपालों के नाम बताइये?

उत्तर - 1. कुमुद
2. अंजन
3. चामर
4. पुष्पदन्तजी।

प्रश्न 43- श्री महावीर भगवान के कितने गणधर थे?

उत्तर - ग्यारह गणधर।

प्रश्न 44- श्री महावीर भगवान के प्रमुख गणधर कौन थे?

उत्तर - श्री गौतम गणधर।

प्रश्न 45- श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कुल कितने मुनि थे?

उत्तर - चैदह हजार मुनि।

प्रश्न 46- श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने पूर्वधर मुनि थे?

उत्तर - तीन सौ पूर्वाधर मुनि।

प्रश्न 47- श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने शिक्षक मुनि थे?

उत्तर - नौ हजार नौ सौ शिक्षक मुनि।

प्रश्न 48- श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने अवधि ज्ञानी मुनि थे?

उत्तर - एक हजार तीन सौ अवधि ज्ञानी मुनि।

प्रश्न 49- श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने केवली थे?

उत्तर - सात सौ केवली।

प्रश्न 50- श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने विक्रिया धारी मुनि थे?

उत्तर - नौ सौ विक्रिया धारी मुनि।

प्रश्न 51- श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने विपुलमति ज्ञानी थे?

उत्तर - पांच सौ विपुलमति मुनि।

प्रश्न 52- श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने वादी मुनि थे?

उत्तर - चार सौ वादी मुनि।

प्रश्न 53- श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितनी आर्यिकायें थीं?

उत्तर - छत्तीस हजार आर्यिकायें।

प्रश्न 54- श्री महावीर भगवान के समोशरण मे प्रमुख आर्यिका कौन थी?

उत्तर - गणिनी प्रमुख आर्यिका श्री चंदनाजी।

प्रश्न 55- श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने श्रावक थे?

उत्तर - एक लाख श्रावक।

प्रश्न 56- श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने श्राविकायें थी?

उत्तर - तीन लाख आर्यिकायें।

प्रश्न 57- श्री महावीर भगवान को मोक्ष किस तिथि मे हुआ था?

उत्तर - कार्तिक कृष्णा अमावस्या को।

प्रश्न 58- श्री महावीर भगवान को मोक्ष किस काल मे हुआ था?

उत्तर - प्रत्यूष काल प्रातःकाल की बेला में।

प्रश्न 59- श्री महावीर भगवान को मोक्ष किस नक्षत्र मे हुआ था?

उत्तर - स्वाति नक्षत्र में।

प्रश्न 60- श्री महावीर भगवान किस स्थान से मोक्ष को गये थे?

उत्तर - पावापुरी से।

प्रश्न 61- श्री महावीर भगवान कितने मुनियों के साथ मोक्ष को गये थे?

उत्तर - अकेले।

प्रश्न 62- श्री महावीर भगवान ने मोक्ष जाने से कितने समय पूर्व भोग निवृत्ति की?

उत्तर - दो दिन पूर्व।

प्रश्न 63- श्री महावीर भगवान ने कितने अनुबद्ध केवली थे?

उत्तर - तीन अनुबद्ध केवली।

प्रश्न 63- श्री महावीर भगवान के कितने मुनि शिष्यों ने तप करके अनुत्तर विमानो को प्राप्त किया?

उत्तर - आठ हजार आठ सौ मुनि शिष्यो ने।

प्रश्न 64- श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने मुनियों ने मुक्ति को प्राप्त किया?

उत्तर - चार हजार चार सौ मुनियो ने।

प्रश्न 65- श्री महावीर भगवान के कितने मुनि शिष्यों ने तप करके पहले स्वर्ग से ग्रैवेयक तक के स्वर्गों को प्राप्त किया?

उत्तर - आठ सौ मुनियो ने।

प्रश्न 66- श्री महावीर भगवान का तीर्थ प्रवर्तन काल कितने वर्ष का है?

उत्तर - इक्कीस हजार व्यालिस वर्ष तक वीर का शासन रहेगा।