।। नव देवता ।।

प्रश्न 24 - घातकी खंड में कुल कितने जिनालय होते हैं?

उत्तर - घात की खंड में कुल 158 जिनालय होते हैं।

jain temple138

प्रश्न 25 - घात की खंड में 158 जिनालय किस प्रकार हैं?

उत्तर - घातकी खंड में 2 मेरू हैं विजय मेरू एवं अचल मेरू एक मेरू सम्बंधित 78 जिनालय होते हैं; अतः दो मेरूओं के 156 जिनालय हुए तथा दो जिनालय इष्वाकार पर्वतों के होते हैं।

प्रश्न 26 - पुष्करवर द्वीप में कितने जिनालय हैं?

उत्तर - तीसरे पुष्करार्ध द्वीप में भी घातकी खंड द्वीप के समान 158 अकृत्रिम जिनालय हैं।

प्रश्न 27 - मानषोत्तर पर्व पर कितने जिनालय होते हैं?

उत्तर - मानषोत्तर पर्व की चारों दिशाओं में एक-एक जिनालय कुल चार जिनालय हैं।

प्रश्न 28 - नंदीश्वर द्वीप में कितने अकृत्रिम जिनालय होते हैं?

उत्तर - नंदीश्वर द्वीप की चारों दिशाओं 13, 13 के हिसाब से 13 गुण 4 = कुल बावन जिनालय होते हैं।

प्रश्न 29 - नंदीश्वर द्वीप के जिनालयों की गणना किस प्रकार की जाती है?

उत्तर - नंदीश्वर द्वीप की एक दिशा के जिनालयों की गणना इस प्रकार है। 1 अंजन गिरी, 4 रतिकर एवं 8 दधि मुख पर्वतों पर प्रत्येक पर एक-एक जिन मंदिर विराजमान है। इस प्रकार 1 दिशा में 13 जिनालय हैं। इसी प्रकार पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण प्रत्येक दिशा में 13-13 जिन मंदिर हैं कुछ 52 जिन मंदिर नंदीश्वर द्वीप में हैं।

प्रश्न 30 - कुंडलगिरि पर्वत पर कितने अकृत्रिम जिनमन्दिर हैं?

उत्तर - कुंडलगिरि पर्वत पर केवल चार जिनालय हैं।

प्रश्न 31 - रूचक गिरि पर्वत पर कुल कितने जिनालय हैं?

उत्तर - रूचकगिरि पर भी केवल चार जिनालय हैं।

प्रश्न 32 - मध्यलोक के चार सौ अट्ठावन जिन मंदिरों की गणना कराइये।

उत्तर - जम्बूद्वीप में 78, पूर्व धातकी द्वीप में 78, पश्चिम धातकी द्वीप में 78, इष्वाकार के 2, पूर्व पुष्करार्ध के 78, पश्चिम पुष्करार्ध के 78, इष्वाकार के 2, मानषोत्तर पर्वत के 4, नंदीश्वर द्वीप के 52, कुंडलगिरि के 4, रूचक गिरी के 4, कुल 458 जिन मंदिर।

प्रश्न 33 - मेरू पर्वत किसे कहते हैं?

उत्तर - जो पर्वत मध्य में विराजमान रहते हैं उन्हें मेरू पर्वत कहते हैं।

प्रश्न 34 - मेरू पर्वतों की विशेषता बताइये।

उत्तर - मेरू पर्वतों की सर्वोच्च पांडुक वन में जो अर्ध चन्द्रकार पांडुक शिालायें हैं उन पर पांच पांच ऐरावत एवं एक सौ साठ विदेह क्षेत्रों में जन्में तीर्थंकरों का जन्माभिषेक देवों द्वारा होता है।

प्रश्न 35 - मेरू पर्वत कितने हैं?

उत्तर - मेरू पर्वत पांच हैं।

प्रश्न 36 - कौन-सा मेरू पर्वत कहां कहां स्थित है?

उत्तर - सुदर्शन मेरू पर्वत जम्बूद्वीप में, विजय मेरू पर्वत पूर्वी धातकी द्वीप में, अचल मेरू पश्चिम धातकी द्वीप में, मन्दर मेरू पूर्वी पुष्करार्धद्वीप में, एवं विद्युन्माली मेरू पश्चिम पुष्करार्ध द्वीप में स्थित है।

jain temple139

प्रश्न 37 - एक मेरू से सम्बंधित कितने जिनालय होते हैं?

उत्तर - एक मेरू से सम्बन्धित 78 जिनालय होते हैं।

प्रश्न 38 - ढाई द्वीप में कितने जिनालय हैं।

उत्तर - ढाई द्वीप में 398 जिनालय हैं।

प्रश्न 39 - अधोलोक में असुर कुमार देवों के कितने जिनालय हैं?

उत्तर - अधोलोक में असुर कुमार देवों के चैसठ लाख जिनालय हैं।

प्रश्न 40 - नाग कुमाार देवों के जिनालयों की संख्या बताइये।

उत्तर - नाग कुमार देवों के 84 लाख जिनालय हैं।

प्रश्न 41 - सुपर्ण कुमार देवों के जिनायों की संख्या बताइये।

उत्तर - सुपर्ण कुमार देवों के 72 लाख जिनालय हैं।

प्रश्न 42 - द्वीप कुमार देवें के यहां कितने जिनालय हैं?

उत्तर - द्वीप कुमार देवों के यहां 76 लाख जिनालय हैं।

प्रश्न 43 - उदधि कुमार देवों के यहां कितने जिनालय हैं?

उत्तर - उदधि कुमार देवचों के यहां 76 लाख जिनालय हैं।

प्रश्न 44 - स्तनित कुमार देवों के यहां कितने जिनालय हैं?

उत्तर - स्तनित कुमार देवों के यहां 76 लाख जिलालय हैं।

प्रश्न 45 - विद्युत कुमार देवों के यहां कितने जिनालय है?

उत्तर - विद्युत कुमार देवों के यहां 76 लाख जिनालय हैं।

प्रश्न 46 - दिक् कुमार देवों के यहां कितने जिनालय हैं?

उत्तर - दिक् कुमार के यहां 76 लाख जिनालय हैं।

4
3
2
1