।। कुलकर, त्रेसठ शलाका पुरूष तथा अन्य पुण्य पुरूष ।।

jain temple178

प्रश्न 1 - त्रेसठ शलाका के पुरूष कौन से काल में होते है?

उत्तर - चतुर्थ काल में।

प्रश्न 2 - चतुर्थ काल में प्रवर्तन कहां होता है?

उत्तर - ढाई द्वीप की 170 कर्मभूमियों में से 160 विदेह क्षेत्र में सदा चतुर्थ काल रहता है। पांच भरत पांच ऐरावत क्षेत्रों में प्रथम से छठे काल के क्रम से चतुर्थ काल आता है।

प्रश्न 3 - चैदह कुलकारों के नाम बताइये?

उत्तर - (1) श्री प्रतिश्रुति (2) श्री सनमति (3) क्षेमंकर (4) सीमंकर (5) सीमंकर (6) सीमंधर (7) विमल वाहन (8) चक्षुमान (9) यशस्वी (10) अभिचन्द्र (11) चन्द्रप्रभ (12) मरूदेव (13) प्रसेनजित (14) नाभिराजा।

प्रश्न 4 - कुलकरों की पत्नियों के नाम बताओ?

उत्तर - (1) स्वयंप्रभा (2) यशस्वी (3) सुनंदा (4) विमला (5) मनोहरी (6) यशोधरा (7) सुमति (8) धारिणी (9) कांतमाला (10) श्री मती (11) प्रभावती (12) सत्या (13) अभितमति (14) मरूदेवी

प्रश्न 5 - किसी कुलकर ने प्रजा के लिए क्या किया?

उत्तर - 1 - पहले कुलकर ने सूर्य चन्द्रोदय से भय मिटाया।
2 - दूसरे कुलकर ने अंधकार तथा तारागण से भय मिटाया।
3 - तीसरे कुलकर ने हिंसक जन्तुओं की संगति त्याग करने का उपदेश दिया।
4 - चैथे कुलकर ने हिंसक जन्तुओं से रक्षण के उपाय बताये।
5 - पांचवे कुलकर ने कल्पवृक्ष की सीमायें बताई।
6 - छठवें कुलकर ने गुच्छादि चिन्हित सीमायें बताई।
7 - सातवें कुलकर ने हाथी आदि की सवारी का उपदेश दिया।
8 - आठवें कुलकर ने बालक के मुखदर्शन का उपदेश दिया।
9 - नौवें कुलकर ने बालक के नामकरण करने का उपदेश दिया।
10 - दसवें कुलकर ने शिशु रोदन निवारण चन्द्रादि दर्शन का उपदेश दिया।
11 - ग्यारवें कुलकर ने शीत आदि से रक्षा के उपाय बताये।
12 - बारहवें कुलकर ने नाव आदि द्वारा गमन करने का उपदेश दिया।
13 - तेरहवें कुलकर ने जरायुपटल को हटाने का उपदेश दिया।
14 - चैदहवें कुलकर ने नाभिनाल कर्तन का उपदेश दिया।

प्रश्न 6 - क्या कुलकर 63 शलाका के पुरूषों में आते हैं?

उत्तर - कुलकर त्रेषठ शलाका के पुरूषों में आते हैं।

प्रश्न 7 - कुलकरों की उत्पत्ति कब होती है?

उत्तर - तीसरा काल सुखमा-दुखमा नाम से आता है उसके समाप्त होने में जब पल्य का आठवा भाग शेष रह जाता है तब कुलकरों की उत्पत्ति प्रारम्भ होती है।

प्रश्न 8 - क्या कुलकर मोक्ष जाते हैं?

उत्तर - नहीं कोई कुलकर मोक्ष नहीं जाते हैं।

प्रश्न 9 - कुलकर मोक्ष क्यों नहीं जाते है?

उत्तर - क्योंकि कुलकर के समय में युगलिया जीव उत्पन्न होते हैं और विवाह पद्धति नहीं होती है। इसलिए कुलकर मोक्ष नहीं जाते हैं।

प्रश्न 10 - त्रेसठ शलाका के पुरूषों में कौन से जीव आते हैं?

उत्तर - 24. तीर्थंकर, 12. चक्रवर्ती, 9 नारायण, प्रतिनारायण, 9. बलभद्र ये शलाका के पुरूष होते हैं।

प्रश्न 11 - जम्बूद्वीप के भरत क्षेत्र के वर्तमान काल के 12 चक्रवतियों का नाम बताइये?

उत्तर - जम्बूद्वीप के भरत क्षेत्र के वर्तमान काल के 2 चक्रवर्तियों के नाम निम्न प्रकार हैं-
1 - भरत
2 - सगर
3 - मधवा
4 - सनत्कुमार
5 - शांतिनाथ
6 - कुंथुनाथ

jain temple179
7 - अरहनाथ
8 - सुभौम
9 - पद्म
10 - हरिषेण
11 - जय सेन
12 - ब्रह्मदत्त।

प्रश्न 12 - नारायण के नाम बताइये?

उत्तर - 1. त्रिपृष्ठ 2. द्वयपृष्ठ 3. स्वयंभू 4. पुरूषोत्तम 5. पुरूष-सिंह 6. पुरूष 7. दत्त 8. नारायण 9. श्री कृष्ण।

प्रश्न 13 - प्रतिनारायण के नाम बताइये?

उत्तर - 1. अश्वग्रीव 2. तारक 3. मेरक 4. मधुकैटभ 5. निसुम्भ 6. बलि 7. प्रहरण 8 रावण 9. जरासंघ।

प्रश्न 14 - बारह चक्रवर्तियों में कितने चक्रवर्ती हस्तिनापुर में हुए हैं?

उत्तर - पांच चक्रवर्ती।

प्रश्न 15 - हस्तिनापुर में हुए पांच चक्रवर्तियों के नाम बताइये?

उत्तर - सनत्कुमार, शांतिनाथ, कुंथुनाथ, अरहनाथ, एवं सुभौम चक्रवर्ती।

प्रश्न 16 - कौन-कौन से चक्रवर्ती कौन से नरक में गये हैं?

उत्तर - सुभौम तथा ब्रहम्दत्त चक्रवर्ती सातवें नरक में गये हैं।

3
2
1