।। ढाई द्वीप के विद्यमान बीस तीर्थंकर ।।

प्रश्न 63 - वर्तमान में ऋषभनान जी का जन्म स्थान बताइये।

उत्तर - सुसीमा नगरी।

प्रश्न 64 - श्री अनंतवीर्य जी विदेह क्षेत्रों में कहां जन्म लेते हैं?

उत्तर - पूर्वी धातकी खं डमें विजय मेरू के पश्चिम में सीतोदा नदी के उत्तर तट पर वप्रा से लेकर गंधमालिनी तक आठ देश हें उनके आठ आर्य खंडों में विद्यमान आठ नगरियों में श्री अनंतवीर्य जी जन्म लेते हैं।

jain temple165

प्रश्न 65 - श्री अनंतवीर्य जी की माता का नाम बताइये।

उत्तर - सुमंगला।

प्रश्न 66 - श्री अनंतवीर्य जी के पिता का नाम बताइये।

उत्तर - श्री मेघरथ।

प्रश्न 67 - श्री अनंतवीर्य की प्रतिमाका चिन्ह बताइये।

उत्तर - हाथी।

प्रश्न 68 - वर्तमान में अनंतवीर्य जी ने किस नगरी में जन्म लिया है?

उत्तर - अयोध्या नगरी में।

प्रश्न 69 - विदेह क्षेत्रों में श्री सूरिप्रभ जी कहां जन्म लेते हैं?

उत्तर - पश्चिमी घातकी खं डमें अचल मेरू के पूर्व में सीता नदी के उत्तर तट पर कच्छा से लेकर पुष्कलावती तक आठ आर्य खंडों में रहने वाली आठ नगरियों में श्री सूरिप्रभ जन्म लेते हैं।

प्रश्न 70 - श्री सूरिप्रभ तीर्थंकर की माता का नाम बताइये।

उत्तर - माता भद्रा देवी।

प्रश्न 71 - श्री सूरिप्रभ तीर्थंकर के पिता का नाम बताइये।

उत्तर - श्री नागराज जी।

प्रश्न 72 - श्री सूरिप्रभ तीर्थंकर की प्रतिमा का चिन्ह बताइये।

उत्तर - सूर्य।

प्रश्न 73 - श्री सूरिप्रभ तीर्थंकर वर्तमान में कौन-सी नगरी में विद्यमान हैं?

उत्तर - विजय नगरी में।

प्रश्न 74 - श्री विशालकीर्ति तीर्थंकर के जन्म स्थान बताइये।

उत्तर - पश्चिमी धातकी खंडमें अचल मेरू के पूर्व में सीता नदी के दक्षिण तट पर वत्सा से लेकर मंगलावती तक आठा देश हैं, उनके आर्य खंडों की नमबरयों में श्री विकशालकीर्ति तीर्थंकर भगवान जन्म लेते हैं।

प्रश्न 75 - श्री विशालकीर्ति तीर्थंकर की माता का नाम बताइये।

उत्तर - माता विजया।

प्रश्न 76 - श्री विशालकीर्ति तीर्थंकर के पिता का नाम बताइये।

उत्तर - श्री विजय।

jain temple165

प्रश्न 77 - श्री विशालकीर्ति तीर्थंकर की प्रतिमा का चिन्ह क्या है?

उत्तर - चन्द्रमा।

प्रश्न 78 - वर्तमान में श्री विशालकीर्ति तीर्थंकर का जन्म स्थान बताइये।

उत्तर - पुंडरीकिणी पुरी नगरी।

प्रश्न 79 - श्री वज्रधर तीर्थंकर के जन्म स्थान बाताइये।

उत्तर - पश्चिम धातकी खं डमें अचलमेरू के पश्चिम में सीतोदानदी के दक्षिण्या तट पर पद्मादेश से लेकर सरित देश तक आठ देशों के आठ आर्यखंडों की आठ नगरियों श्री वज्रधर भगवान जन्म लेते हैं।

प्रश्न 80 - वर्तमान में श्री वज्रधर भगवान का जन्म स्थान कहां है?

उत्तर - सुसीमा नगरी मेें।

प्रश्न 81 - श्री वज्रधर भगवान की माता का नाम बताइये।

उत्तर - सरस्वती।

प्रश्न 82 - श्री वज्रधर भगवान के पिता का नाम बताइये।

उत्तर - श्री पद्मरथ।

प्रश्न 83 - श्री चन्द्रानन भगवान के जन्म स्थान बताइये।

उत्तर - पश्चिमी धातकीखंड में अचल मेरू के पश्चिम में सीतोदा नदी के उत्तर वट पर वप्रा से लेकर गंधमालिनी तक आठ देशों के आठ आर्यखंडों श्री आठ नगरियों में श्री चन्द्रानन भगवान जन्म लेते हैं।

प्रश्न 84 - श्री चन्द्रानन भगवान की माता का नाम बताइये।

उत्तर - ज्ञान नहीं है।

प्रश्न 85 - श्री चन्द्रानन भगवान के पिता का नाम बताइये।

उत्तर - ज्ञान नहीं है।

प्रश्न 86 - श्री चन्द्रानन भगवान का वर्तमान जन्म स्थान बताइये।

उत्तर - पुंडरीकिणीपुरी।

7
6
5
4
3
2
1