।। ढाई द्वीप के विद्यमान बीस तीर्थंकर ।।

प्रश्न 40 - श्री सुबाहु स्वामी की प्रतिमा का चिन्ह क्या है?

उत्तर - बंदर।

प्रश्न 41 - उन आठ देशों के नाम बातइये जिनमें श्री सीमंधर स्वामी पैदा होते हैं।

उत्तर - (1) कच्छा, (2) सुकच्छा (3) महाकच्छा (4) कच्छाकावती (5) आवर्ता (6) लांगल आवर्ता (7) पुष्कला एवं (8 पुष्कलावती।

प्रश्न 42 - उन आठ देशों के नाम बताइये जिनमें युगमंधर स्वामी जन्म लेते हैं?

उत्तर - (1) वत्सा (2) सुवत्सा (3) महावत्सा (4) वत्सकावती (5) रम्या (6) सुरम्या (7) रमणीया (8) मंगलावती।

प्रश्न 43 - उन आठ देशों के नाम बताइये जिनमें श्री बाहुस्वामी जन्म लेते हैं?

उत्तर - (1) पद्मा (2) सुपद्मा (3) महापद्मा (4) पद्ाकावती (5) शंखा (6) नलिनीदेश (7) कुमुद (8) सरित देश।

प्रश्न 44 - उन आठ देशों के नाम बताइये जिनमें सुबाहु स्वामी जन्म लेते हैं?

उत्तर - (1) वप्रा (2) सुवप्रा (3) महावप्रा (4) वप्रकावती (5) गंधा (6) सुगंधा (7) गंधिला (8) गंधमलिनी।

प्रश्न 45 - धातकी खंड में कितने विद्यमान तीर्थंकर जन्म लेते हैं?

उत्तर - धातकी खंड द्वीप में आठ विद्यमान तीर्थंकर जन्म लेते हैं।

प्रश्न 46 - धातकी खंड में जन्म लेने वाले आठ विद्यमान तीर्थंकरों के नाम बताइये।

उत्तर - (1) श्री संजातक जी (2) श्री स्वयंप्रभ जी (3) श्री ऋषभाननजी (4) श्री अनंतवीर्य जी (5) श्री सूरिप्रभ जी (6) श्री विशाल कीर्ति (7) श्री वज्रधर जी (8) श्री चन्द्रानन जी।

प्रश्न 47 - पूर्वी धातकी खंड में कितने विद्यमान तीर्थंकर जन्म लेते हैं?

उत्तर - चार तीर्थंकर।

jain temple165

प्रश्न 48 - पूर्वी धातकी खंड में जन्म लेने वाले विद्यमान तीर्थंकरों के नाम बताइये?

उत्तर - (1) श्री संजातक जी (2) श्री स्वयंप्रभ जी (3) श्री ऋषभाननजी (4) श्री अनंतवीर्य जी

प्रश्न 49 - पश्चिमी धातकी खंडमें जन्म लेने वाले विद्यमान तीर्थंकरों के नाम बताइये।

उत्तर - (1) श्री सूरिप्रभ जी (2) श्री विशाल कीर्ति (3) श्री वज्रधर जी (4) श्री चन्द्रानन जी।

प्रश्न 50 - श्री संजातक जी के जन्म लेने वाले क्षेत्र बताइये।

उत्तर - श्री संजातक जी पूर्वी धातकी खंड में विजय मेरू के पूर्व में सीता नदी के उत्तर तटपर जो कच्छा से पुष्कलावती तक आठ देक्ष हैं उनके आर्य खंडों की नगरियों में जन्म लेते हैं।

प्रश्न 51 - वर्तमान में श्री संजातक जी का जन्म स्थान कहां है?

उत्तर - अलकापुरी।

प्रश्न 52 - श्री संजातक जी की माता का नाम बताइये।

उत्तर - देवसेना।

प्रश्न 53 - श्री संजातक जी के पिता कानाम बताइये।

उत्तर - श्री देवसेन।

प्रश्न 54 - श्री संजातक जी की प्रतिमा का चिन्ह क्या है?

उत्तर - सूर्य

प्रश्न 55 - श्री स्वयंप्रभू जी विदेह क्षेत्र में कहां जन्म लेते हैं?

उत्तर - पूर्वी धातकी खंड के विजय मेरू के पूर्व में सीता नदी के दक्षिण तट पर वत्सा से लेकर मंगलावती तक जो आठ देश हें उनके आठ आर्य खंडों में स्थित अयोध्या जैसी आठ नगरियों में स्वयंप्रभ जी जन्म लेते हैं।

प्रश्न 56 - श्री स्वयंप्रभ जी की माता का नाम बताइये।

उत्तर - सुमंगला।

प्रश्न 57 - श्री स्वयंप्रभ जी की प्रतिमा का चिन्ह बताइये।

उत्तर - चन्द्रमा।

प्रश्न 58 - श्री स्वयंप्रभ जी वर्तमान में कहां विराजमान हैं?

उत्तर - विजया नगरी में।

प्रश्न 59 - श्री ऋषभानन जी विदेह क्षेत्रों में कहां जन्म लेते हैं?

उत्तर - पूर्वी धातकी खंड में विजय मेरू के पश्चिम में सीतोदा नदी के दक्षिण तट पर पद्मा से सरित देश तक आठ देशों के आर्य खंडों विद्यमान अयोध्या के समान आठ नगरियों में ऋषभानन जी जन्म लेते हैं।

प्रश्न 60 - श्री ऋषभानन जी की माता का नाम बताइये।

उत्तर - वीरसेना।

प्रश्न 61 - श्री द्धषभानन जी के पिता का नाम बताइये।

उत्तर - श्री नृपकीर्ति जी।

प्रश्न 62 - श्री ऋषभाननजी की प्रतिमा का चिन्ह बताइये।

उत्तर - सिंह।

7
6
5
4
3
2
1