।। णमोकार महामंत्र ।।

प्रश्न 42 - चक्रवर्ती सुभौम ने णमोकार मंत्र का अपमान क्यों किया?

उत्तर- अपने प्राण बचाने के लिए सुभौम चक्रवर्ती ने णमोकार मंत्र का अपमान किया।

प्रश्न 43 - णमोकार मंत्र की प्रसिद्ध हिन्दी पूजा रचयिता का नाम बताइये।

उत्तर- णमोकार मंत्र की हिन्दी पूजा रचयित्री का नाम परम पूज्य गणिनी आर्यिका रत्न श्री ज्ञानमती माताजी है।

प्रश्न 44 - सुभौम चक्रवर्ती ने णमोकार मंत्र का अपमान किस प्रकार किया?

उत्तर- सुभौम चक्रवर्ती ने णमोकार मंत्र को लिखकर उसके ऊपर पैर रखकर णमोकार मंत्र का अपमान किया।

jain temple76

प्रश्न 45 - णमोकार के अपमान का चक्रवर्ती को क्या फल मिला?

उत्तर- व्यंतर देव ने चक्रवर्ती को लवण समुद्र में डुबा दिया जिससे चक्रवर्ती मरकर सातवें नरक चला गया।

प्रश्न 46 - तीन कम नौ करोड़ मुनिराजों की गणना किस अपेक्षा से है?

उत्तर- यह गणना 14 गुणस्थानों की अपेक्षा से हैं

प्रश्न 47 - तीन कम नौ करोड़ मुनिराजों में कौन-कौन से परमेष्ठी आते हैं?

उत्तर- तीन कम नौ करौड़ मुनिराजाअें में अरिहंत आचार्य, उपध्याय और साधु ये चार परमेष्ठी आते हैं।

प्रश्न 48 - णमोकार मंत्र के नाम से कौन सा व्रत किया जाता है?

उत्तर- णमोकार मंत्र के नाम से णमोकार पैंतीसी का व्रत किया जाता है क्योकि णमोकार मंत्र में 35 अक्षरी होते हैं।
इसमें एक अक्षर का एक उपवास इस प्रकार कुल 35 उपवास किया जाते हैं।

प्रश्न 49 - इस व्रत में कैान-सी तिथि के कितने उपवास किये जाते हैं?

उत्तर- इस व्रत में पंचमी के पांच, सप्तमी के सात, नवमी के नौ तथा चैदस के चैदह उपवास किये जाते हैं।

प्रश्न 50 - ये व्रत कब प्रारम्भ किया जाता है?

उत्तर- यं व्रत किसी भी मास की पंचमी, सप्तमी, नवमी या चैदस को प्रारम्भ किया जा सकता है।

प्रश्न 51 - इस व्रत में उपवास के समय क्या किया जाता है?

उत्तर- इस व्रत में उपवास के दिन भगवान जिनेन्द्र का अभिषेक करके णमोकार मंत्र का पूजन तथा जाप करना चाहिए।

प्रश्न 52 - इस व्रत में कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए?

उत्तर- इस व्रत में णमोकार मंत्र के निम्न मंत्र का जाप करना चाहिए- ऊँ ह्मां णमो अरिहंताणं, ऊँ ह्मीं णमो सिद्धाणं, ऊँ ह्मूं णमो आयरियाणं, ऊँ ह्मौं उवज्झायाणं, ऊँ ह्मः णमो लोएसव्वसाहूणं।

प्रश्न 53 - इस व्रत का उद्यापन किस प्रकार करना चाहिए?

उत्तर- इस व्रत के उद्यापन में पंच परमेष्ठी विधान करके मंदिर में 35 प्रकार के 35-35 या इतना सम्भव नहीं हो सके तो 35 वस्तुएं मंदिर में दान देना चाहिए।

प्रश्न 54 - णमोंकार मंत्र के पांचों पदों में कितने अक्षर हैं?

उत्तर- णमोकार मंत्र में पांचों पदों में पैंतीस अक्षर हैं।

प्रश्न 55 - प्रथम पद मणे अरिहंताणं में कितने अक्षर है?ं

उत्तर- द्वितीय पद णमो सिद्धांणं में 7 अक्षर अक्षर हैं।

प्रश्न 56 - द्वितीय पद णमो सिद्धाणं में कितने अक्षर हैं?

उत्तर- द्वितीय पद णमो सिद्धाणं में 5 अक्षर हैं।

प्रश्न 57 - तृतीय पद णमो आयरियाणं में कितने अक्षर है?

उत्तर- तृतीय पद णमो आयरियाणं में सात अक्षर हघ्ैं।

jain temple77

प्रश्न 58 - चैथे पद णमो उवज्झायाणं में कितने अक्षर हैं?

उत्तर- चैथे पद उवज्झायाणं में सात अक्षर हैं।

प्रश्न 59 - पांचवे पद णमो लोए सव्वसाहूणं में कितने अक्षर हैं?

उत्तर- पांचवें पद णमो लोए सव्वसाहूणं में नौ अक्षर हैं।

प्रश्न 60 - णमोकार मंत्र को आर्या छन्दमें किस प्रकार पढ़ेंगे?

उत्तर- णमोकार मंत्र को आर्याछन्द में निम्न प्रकार चार चरणों में पढ़ेंगे-

णमो अरिहंताणं णमो सिद्धाणं, णमो आयरियाणं।
णमो उवज्झायाणं, णमो लोए सव्वसाहूणं।।

प्रश्न 61 - आर्याछन्द के अनुसार णमोकार मंत्र के चारों चरणों में कितनी मात्रायें होती हैं?

उत्तर- णमोकार मंत्र के चारों चरणों में सत्तावन मात्रायें होती हैं।

प्रश्न 62 - णमोकार मंत्र के प्रथम चरण णमो अरिहंताणं णमो सिद्धाणं में कितनी मात्रायेंह ैं?

उत्तर- णमोकार मंत्र के उपरोक्त प्रथम चरण में बारह मात्रायें हैं।

प्रश्न 63 - णमोकार मंत्र के द्वितीय चरण णमो आयरियाणं में कितनी मात्रायें हैं?

उत्तर- णमोकार मंत्र के उपरोक्त द्वितीय चरण में पन्द्रह मात्रायें हैं।

5
4
3
2
1