।। णमोकार महामंत्र ।।

प्रश्न 21 - ये चत्तारिदंडक क्या है?

उत्तर- चत्तारिदंडक निम्न प्रकार से है-

jain temple74

चत्तारिमंगलं, अरिहंत मंगलं सिद्ध मंगलं साहू मंगलं, केवलि पण्णत्तो धम्मो मंगलं। चत्तारि लो गुत्तमा, अरिहंतलोगुत्तमा, सिद्धलोगुत्तमा, साहू लोगुत्तमा, केवलिपण्णत्तो धम्मोलोगुत्तमा।। चत्तरिसरणं पव्वञ्जामि, अरिहंतसरणं पव्वञ्जामि, सिद्धसरणं पव्वञ्जामि, साहूसरणं पव्वञ्जामि केवलि पणात्तो धम्मंसरणं पव्वञ्जामि।

प्रश्न 22 - चत्तारिक मंगल का अर्थ बताइये।

उत्तर- लोक में चार मंगल हैं अरिहंत परमेष्ठी मंगल हैं, सिद्ध परमेष्ठी मंगल हैं, आचार्य उपाध्याय साधू परमेष्ठी मंगल है एवं केवलीभगवन के द्वारा बताया गया धर्म मंगल है।

प्रश्न 23 - चत्तारिलोगुत्तमा का अर्थ बताइये।

उत्तर- लोक में चार उत्तम हैं, अरिहंत परमेष्ठी लोक में उत्तम हैं, सिद्ध परमेष्ठी लोक में उत्तम हैं, आचार्य उपाध्याय साधु परमेष्ठी लोक में उत्तम हैं एवं केवलिभगवान के द्वारा बताया गय धर्म लोक में उत्तम हैं।

प्रश्न 24- चत्तारि सरणं पव्वञ्जामि - का अर्थ बताइये?

उत्तर- मैं चार की शरण जाता हूं अरिहंत की शरण जाता हूं, सिद्ध की शरण् जाता हूं, आचार्य उपाध्याय साधु की शरण जाता हूं केवली भगवान के द्वारा बताये गये धर्म की शरण जाता हूं।

प्रश्न 25 - आचार्य उपाध्याय और साधु इन तीन परमेष्ठियों को एक शब्द में क्या कहते हैं?

उत्तर- आचार्य उपाध्याय और साधु इन तीनों को साहू (साधू) कहा जाता है।

प्रश्न 26 - पंच परमेष्ठियों में देव और गुरू कौन-कौन है?

उत्तर- पंच परमेष्ठियों में अरिहंत सिद्ध देव हैं, आचार्य, उपाध्याय और साधू गुरू हैं।

प्रश्न 27 - णमोकार मंत्र को सुनकर प्राप्त करने वाले किन्हीं तीन जीवों के नाम बताइये।

उत्तर- कुत्ता, नाम युगल, तथा बैल।

प्रश्न 28 - जीवों को णमोकार मंत्र सुनाने वाले ख्याति प्राप्त किन्हीं तीन महानुभावों के नाम बताइये।

उत्तर- जीवंधर स्वामी, भगवान पाश्र्वनाथ एवं भगवान राम।

प्रश्न 29 - राम भगवान कैसे हैं?

उत्तर- जितने मोक्षगामी जीव हैं सभी को भगवान संज्ञा है। राम भी कर्मों का नाश करके मांगीतुंगी से मोक्ष गये हैं। अतः राम भी भगवान हैं।

प्रश्न 30 - णमोकार मंत्र बैंक वर्तमान में कहां है और इसके संस्थापक का नाम क्या है।

उत्तर- णमोकार मंत्र बैंक इस समय उत्तर प्रदेश राज्य में मेरठ जिले में अतिश्य क्षेत्र जम्बूद्वीप में हैं। इसकी संस्थापिका इस युग की प्रथम बाल सती आर्यिका शिरोमणि परम पूज्य गणिनी आर्यिका रत्न श्री ज्ञानमती माताजी हैं।

प्रश्न 31 - णमोकार मंत्र बैंक में क्या होता है?

उत्तर- णमोकार मंत्र बैंक में जो महानुभाव खाता खोलकर 1 वर्ष में सवालाख, पचास हजार, पच्चीस हजार मंत्र लिखकर जमा कराते हैं उन्हें हीरक पदक, स्वर्ण पदक तथा रजत पदक से सम्मानित किया जाता है।

प्रश्न 32 - ये सम्मान कब किया जाता है?

उत्तर- ये सम्मान परम गणिनी आर्यिका-रत्न श्री ज्ञानमती माताजी के प्रत्येक जन्म दिवस शरद पूर्णिमा जो अक्टूबर में आता है, दिया जाता है।

प्रश्न 33 - वर्तमान में णमोकार मंत्र बाबा के नाम से कौन-से साधु प्रसिद्धि को प्राप्त हुए हैं?

उत्तर- वर्तमान में परम पूज्य आचार्य श्री कल्याण सागरजी महाराज णमोकार मंत्र वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध हुए हैं।

प्रश्न 34 - भगवान पाश्र्वनाथ ने किसको णमोकार मंत्र सुनाया था?

उत्तर- भगवान पाश्र्वनाथ ने जलते हुए नाग-नागिन को णमोकार मंत्र सुनाया था।

प्रश्न 35 - नाग-युगल ने णमोकार मंत्र सुनकर क्या फल प्राप्त किया?

उत्तर- नाग-युगल णमोकार मंत्र सुनकर पातालाधिपति व्यंतरेन्द्र पद्मावती-धरणेन्द्र हो गये। जहां उन्होंने सम्यक्दर्शन को धारण किया।

jain temple75

प्रश्न 36 - मरते हुए कुत्ते को णमोकार मंत्र किसने सुनाया था?

उत्तर- मरते हुए कुत्ते को णमोकार मंत्र राजकुमार जीवंधर स्वामी ने सुनाया था।

प्रश्न 37 - कुत्ते ने णमोकार मंत्र सुनकर क्या फल प्राप्त किया?

उत्तर- णमोकार मंत्र सुनकर कुत्ता सुदर्शन नाम का यक्षेन्द्र देव हो गया।

प्रश्न 38 - मरते हुए बैल को णमोकार मंत्र किसने सुनाया?

उत्तर- मरते हुए बैल को णमोकार मंत्र राम ने सुनाया था।

प्रश्न 39 - बैल ने णमोकार मंत्र को सुनकर क्या फल प्राप्त किया?

उत्तर- बैल का जीव ही सुग्रीव हुआ।

प्रश्न 40 - अंजन चोर ने णमोकार मंत्र का क्या फल प्राप्त किया?

उत्तर- जिनदत्त सेठ से प्राप्त णमोकार को परोक्ष में प्राप्त करके बतायी विधि से जिनदत्त सेठ के वचनों के प्रमाणित मानकर आकाशगामी विद्या को प्राप्त किया तथा कर्मों का नाश करके मोक्ष को प्राप्त हुआ।

प्रश्न 41 - णमोकार मंत्र का अपमान किसने किया था?

उत्तर- णमोकार मंत्र का अपमान हस्तिनापुर के चक्रवर्ती राजा सुभौम ने किया था।

5
4
3
2
1