।। सरस्वती पूजन ।।

jain temple270
सरस्वती माता की आरती

-प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चन्दनामती

आरति करो रे,
जिनवाणी माता सरस्वती की, आरति करो रे।
द्वादशांगमय श्रुतदेवी का, श्रेष्ठ तिलक सम्यग्दर्शन।
वस्त्र धारतीं चारित के, चैदह पूरब के आभूषण।।
आरति करो, आरति करो, आरति करो रे,
आकार सहित उन श्रुत देवी की, आरति करो रे।।1।।

इनके आराधन से ज्ञानावरण कर्म क्षय होता है।
मति श्रुत ज्ञान प्राप्त होकर, अज्ञान स्वयं व्यय होता है।।
आरति करो, आरति करो, आरति करो रे,
तीर्थंकर प्रभु की दिव्यध्वनि की, आरति करो रे।।2।।

मनपर्ययज्ञानी गणधर भी, श्रुत आराधन करते हैं।
तभी घातिया कर्म नाशकर, केवलज्ञानी बनते हैं।।
आरति करो, आरति करो, आरति करो रे,
कैवलल्यमयी शीतलवाणी की, आरति करो रे।।3।।

मुनि के अंग पूर्व की महिमा, तो आगम में मिलती है।
सम्यग्दृष्टि आर्यिका ग्यारह, अंगों को पढ़ सकती हैं।।
आरति करो, आरति करो, आरति करो रे,
सौंदर्यवती मां सरस्वती की, आरति करो रे।।4।।

शुभ्र वस्त्र धारणी हंस-वाहिनी सरस्वती माता हैं।
शभ्र ज्ञानकिरणों से युत, ‘‘चन्दना’’ यही श्रुतमाता हैं।।
आरति करो, आरति करो, आरति करो रे,
श्रुतज्ञान समन्वित सरस्वती की, आरति करो रे।।5।।