|| श्री विमलनाथ भगवान ||

प्रश्न 50 - श्री विमलनाथ भगवान के समोशरण में ऋषियों की संख्या कितनी थी?

उत्तर - उड़सठ हजार ऋषि।

प्रश्न 51 - श्री विमलनाथ भगवान के समोशरण में पूर्वधर मुनि कितने थे?

उत्तर - ग्यारह सौ पूर्वधर मुनि।

प्रश्न 52 - श्री विमलनाथ भगवान के समोशरण में कितने शिक्षक मुनि थे?

उत्तर - उड़तीस हजार पांच सौ शिक्षक मुनि।

प्रश्न 53 - श्री विमलनाथ भगवान के समोशरण में कितने अवधि ज्ञानी मुनि थे?

उत्तर - चार हजार आठ सौ अवधि ज्ञानी मुनि।

प्रश्न 54 - श्री विमलनाथ भगवान के समोशरण में कितने कवली थे

उत्तर - पांच हजार पांच सौ केवली।

प्रश्न 55 - श्री विमलनाथ भगवान के समोशरण में कितने विक्रियाधारी मुनि थे?

उत्तर - नौ हजार विक्रियाधारी मुनि।

प्रश्न 56 - श्री विमलनाथ भगवान के समोशरण में कितने विपुलमति ज्ञानधारी मुनि थे?

उत्तर - पांच हजार पांच सौ विपुलमति ज्ञान धारक मुनि।

प्रश्न 57 - श्री विमलनाथ भगवान के समोशरण में कितने वादी मुनि थे?

उत्तर - तीन हजार छह सौ वादी मुनि।

प्रश्न 58 - श्री विमलनाथ भगवान के समोशरण में कितनी आर्यिकायें थी?

उत्तर - एक लाख तीन हजार आर्यिकायें।

प्रश्न 59 - श्री विमलनाथ भगवान के समोशरण में प्रमुख आर्यिका का नाम बताइये?

उत्तर - गणिनी प्रमुख पद्मा नाम की आर्यिका।

प्रश्न 60 - श्री विमलनाथ भगवान के समोशरण में कितने श्रावक थे?

उत्तर - दो लाख श्रावक।

प्रश्न 61 - श्री विमलनाथ भगवान के समोशरण में कितनी श्राविकायें थी?

उत्तर - चार लाख श्राविकायें।

प्रश्न 62 - श्री विमलनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक किस तिथि को हुआ?

उत्तर - आषाढ़ कृष्णा अष्टमी को।

प्रश्न 63 - श्री विमलनाथ भगवान को मोक्ष किस समय हुआ?

उत्तर - प्रदोष काल (अपरान्ह काल) में।

प्रश्न 64 - श्री विमलनाथ भगवान कौन से नक्षत्र में मोक्ष गये?

उत्तर - पर्वू भाद्रपद नक्षत्र में।

प्रश्न 65 - श्री विमलनाथ भगवान कहां से मोक्ष गये?

उत्तर - श्री सम्मेद शिखर जी से।

प्रश्न 66 - श्री विमलनाथ भगवान कितने मुनियों के साथ मोक्ष गये?

उत्तर - छह सौ मुनियों के साथ।

प्रश्न 67 - श्री विमलनाथ भगवान का भोग निवृत्ति काल बताइये।

उत्तर - एक मास पूर्व।

प्रश्न 68 - श्री विमलनाथ भगवान के कितने अनुबद्ध केवली थे?

उत्तर - चालिस अनुबद्ध केवली।

प्रश्न 69 - श्री विमलनाथ भगवान के कितने शिष्यों ने अनुत्तरों विमानों को प्राप्त किया?

उत्तर - ग्यारह हजार शिष्यों ने।

प्रश्न 70 - श्री विमलनाथ भगवान के कितने शिष्यों ने मोक्ष प्राप्त किया?

उत्तर - इक्यावन हजार तीन सौ शिष्यों ने।

प्रश्न 71 - श्री विमलनाथ भगवान के कितने शिष्यों ने पहले स्वर्ग से नवग्रैवेयक तक के स्वर्गों को प्राप्त किया?

उत्तर - पांच हजार सात सौ मुनियों ने।

प्रश्न 72 - श्री विमलनाथ भगवान के शासन काल में चतुर्विध संघ की यात्रा कराने वाले संघ पति का नाम बताइये।

उत्तर - राजा सुप्रभ।

प्रश्न 73 - श्री विमलनाथ भगवान ने कौन से कूट से मोक्ष प्राप्त किया?

उत्तर - सुवीर कूट से।

प्रश्न 74 - श्री विमलनाथ भगवान का तीर्थ प्रवर्तन काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - पौन पल्य कम नौ सागर पन्द्रह लाख वर्ष।

4
3
2
1