|| श्री श्रेयांस नाथ भगवान ||

प्रश्न 26 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान की दीक्षा कौन से नगर में हुई थी?

उत्तर - सिंहपुर नगर में।

प्रश्न 27 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान के पुत्र का क्या नाम था?

उत्तर - श्री श्रेयस्कर।

प्रश्न 28 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान की दीक्षा पालकी का क्या नाम था?

उत्तर - विमल प्रभा पालकी।

प्रश्न 29 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान ने कतने राजाओं के साथ दीक्षा ली?

उत्तर - एक हजार राजाओं के साथ।

प्रश्न 30 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान ने किस वृक्षा के नीचे दीक्षा ली।

उत्तर - तेंदू वृक्षाा के नीचे।

प्रश्न 31 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान ने दीक्षाा किस समय ली।

उत्तर - पूर्वान्ह काल में।

प्रश्न 32 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान ने दीक्षा के समय कितने उपवास किये?

उत्तर - दो उपवास।

प्रश्न 33 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान ने कतने समय तक तप किया?

उत्तर - दो वर्ष तक।

प्रश्न 34 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान का प्रथम आहार किस नगर में हुआ था?

उत्तर - सिद्धार्थ नगर में।

प्रश्न 35 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान को प्रथम आहर किसने दिया था?

उत्तर - नंद राजा ने।

प्रश्न 36 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान ने किस वस्तु का आहर लिया था?

उत्तर - खीर का आहार।

प्रश्न 37 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान को केवलज्ञान किस तिथि में हुआ था?

उत्तर - माघ कृष्णा आमावस को।

प्रश्न 38 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान को केवलज्ञान किस वन में हुआ था?

उत्तर - मनोहर वन में।

प्रश्न 39 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान को केवलज्ञान किस नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - श्रवण नक्षत्र में।

प्रश्न 40 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान को केवलज्ञान किस वृक्ष के नीचे हुआ था?

उत्तर - तेंदुवृक्ष के नीचे।

प्रश्न 41 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान का केवली काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - बसी लाख निन्यानवे हजार नौ सौ अठानवे वर्ष का।

प्रश्न 42 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान का समोशरण कितना विस्तारित था?

उत्तर - सात योजन का।

प्रश्न 43 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान के शासन यक्ष का नाम बताइये।

उत्तर - कुमार यक्ष (ईश्वर यक्षराट)।

प्रश्न 44 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान की शासन देवी का नाम बताइये।

उत्तर - गौरी देवी (महाकाली देवी)।

प्रश्न 45 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान के क्षेत्रपाल देवों के नाम बताइये।

उत्तर - 1 - श्री तीर्थरूचि
2 - श्री भावरूचि
3 - श्री भव्यरूचि
4 - श्री शांतरूचि।

प्रश्न 46 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान के समोशरण में कितने गणधर थे?

उत्तर - सत्तर गणधर।

प्रश्न 47 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान के प्रमुख गणधर का नाम बताइये।

उत्तर - धर्म नाम के गणधर।

प्रश्न 48 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान के समोशरण में कितने ऋषि थे?

उत्तर - चैरासी हजार ऋषि।

प्रश्न 49 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान को केवलज्ञान किस नगर में हुआ था?

उत्तर - सिंहपुर नगर में।

3
2
1