|| श्री शीतलनाथ भगवान ||
श्री शीतलनाथ भगवान ने सहेतुक वन में दीक्षा ली। श्री शीतलनाथ भगवान के पुत्र का नाम निदान था।श्री शीतलनाथ भगवान ने एक हजार राजाओं के साथ दीक्षा ली।

प्रश्न 26 - श्री शीतलनाथ भगवान ने कौन से वन में दीक्षा ली?

उत्तर - सहेतुक वन में।

प्रश्न 27 - श्री शीतलनाथ भगवान के पुत्र का क्या नाम था?

उत्तर - निदान।

प्रश्न 28 - श्री शीतलनाथ भगवान ने कितने राजाओं के साथ दीक्षा ली?

उत्तर - एक हजार राजाओं के साथ।

प्रश्न 29 - श्री शीतलनाथ भगवान के दीक्षा उपवासों की संख्या बताइये।

उत्तर - दो उपवास।

प्रश्न 30 - श्री शीतलनाथ भगवान ने किस वृक्ष के नीचे दीक्षा ली?

उत्तर - वेलवृक्ष के नीचे।

प्रश्न 31 - श्री शीतलनाथ भगवान की दीक्षा कौन से नगर में हुई थी?

उत्तर - भद्रिलपुर नगर में।

प्रश्न 32 - श्री शीतलनाथ भगवान की दीक्षा किस समय हुई थी?

उत्तर - अपरान्ह काल में।

प्रश्न 33 - श्री शीतलनाथ भगवान का प्रथम आहर किस नगर में हुआ था?

उत्तर - अरिष्टपुर नगर में।

प्रश्न 34 - श्री शीतलनाथ भगवान को प्रथम आहर दान किसने दिया?

उत्तर - राजा श्री पुनर्वसु ने।

प्रश्न 35 - श्री शीतलनाथ भगवान ने किस धातु का आहर लिया?

उत्तर - खीर का आहर।

प्रश्न 36 - श्री शीतलनाथ भगवान ने कितने वर्षों तक तप किया?

उत्तर - तीन वर्ष तक।

प्रश्न 37- श्री शीतलनाथ भगवान को केवलज्ञान कौन सी तिथि को हुआ था?

उत्तर - पौष कृष्णा चतुर्दशी को।

प्रश्न 38 - श्री शीतलनाथ भगवान को केवलज्ञान किस नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में।

प्रश्न 38 - श्री शीतलनाथ भगवान को केवलज्ञान किस वन में हुआ था?

उत्तर - सहेतुक वन में।

प्रश्न 40 - श्री शीतलनाथ भगवान को केवलज्ञान किस समय हुआ था?

उत्तर - अपरान्ह काल में।

प्रश्न 41 - श्री शीतलनाथ भगवान को केवलज्ञान किस वृक्ष के नीचे हुआ था?

उत्तर - धूलीपलाश वृक्ष के नीचे।

प्रश्न 42 - श्री शीतलनाथ भगवान का समोशरण कितना विस्तरित था?

उत्तर - साड़े सात योजन विस्तरित।

प्रश्न 43 - श्री शीतलनाथ भगवान का केवली काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - पच्चीस हजार पूर्व तीन वर्ष का।

प्रश्न 44 - श्री शीतलनाथ भगवान के शासन यक्ष का नाम क्या था?

उत्तर - अ्रहमेश्वर देव।

प्रश्न 45 - श्री शीतलनाथ भगवान की शासन देवी का नाम क्या था?

उत्तर - मानषी देवी।

प्रश्न 46 - श्री शीतलनाथ भगवान शासन से संबंधित क्षेत्रपालों के नाम बताइये।

उत्तर - 1 - श्री शतवीर्य
2 - श्री महावीर्य
3 - श्री बल वीर्य
4 - श्री कार्तिवीर्य जी।

प्रश्न 47 - श्री शीतलनाथ भगवान के समोशरण में कितने गणधर थे?

उत्तर - सतासी गणधर।

प्रश्न 48 - श्री शीतलनाथ भगवान के समोशरण में प्रमुख गणधर कौन थे?

उत्तर - श्री कुंथु जी।

प्रश्न 49 - श्री शीतलनाथ भगवान के समोशरण में कुल कितने ऋषि थे?

उत्तर - एक लाख मुनि।

3
2
1