|| श्री पुष्पदंत जी ||

प्रश्न 73 - श्री पुष्पदंत भगवान के कितने शिष्यों ने अनुत्तर विमानों में जन्म लिया?

उत्तर - ग्यारह हजार शिष्यों ने।

प्रश्न 74 - श्री पुष्पदंत भगवान के कितने शिष्यों ने मोक्ष प्राप्त किया?

उत्तर - एक लाख उन्यासी हजार छह सौ शिष्यों ने।

प्रश्न 75 - श्री पुष्पदंत भगवान के कितने शिष्यों ने पहले स्वर्ग से लेकर ग्रैवेयक तक विमानों को प्राप्त किया?

उत्तर - नौ हजार चार सौ मुनियों ने।

प्रश्न 76 - श्री पुष्पदंत भगवान का तीर्थ प्रवर्तन काल बताइये?

उत्तर - पाव पल्य कम नौ करोड़ सागर अट्ठाइस पूर्वांग वर्ष।

प्रश्न 77 - श्री पुष्पदंत भगवान के तीर्थ काल में कितने समय तक धर्मतीर्थ का विच्छेद माना है?

उत्तर - पाव पल्य काल तक।

प्रश्न 78 - धर्म तीर्थ विच्छे में क्या होता है?

उत्तर - उस काल में चतुर्विध (मुनि, आर्यिका, श्रावक, श्राविका) संघ नहीं होता है।

4
3
2
1