प्रश्न 51- श्री नेमिनाथ भगवान के शासन देव का नाम बताइये?
उत्तर - सर्वाण्हदेव यक्ष।
प्रश्न 52- श्री नेमिनाथ भगवान के शासन देव क्षेत्रपालों का नाम बताइये?
उत्तर - 1 श्री कोकल जी 2 श्री खागनाम जी 3 श्री त्रिनेत्र जी 4 श्री कलिंग जी।
प्रश्न 53- श्री नेमिनाथ भगवान के समोशरण में कितने गणधर थे?
उत्तर - ग्यारह गणधर।
प्रश्न 54- श्री नेमिनाथ भगवान के समोशरण में प्रमुख गणधर कौन थे?
उत्तर - गणधर श्री वरदत्त जी।
प्रश्न 55- श्री नेमिनाथ भगवान के समोशरण में कितने ऋषि थे?
उत्तर - अठारह हजार ऋषि।
प्रश्न 56- श्री नेमिनाथ भगवान के समोशरण में कितने पूर्वधर मुनि थे?
उत्तर - चार सौ पूर्वधर मुनि।
प्रश्न 57- श्री नेमिनाथ भगवान के समोशरण में शिक्षक मुनि कितने थे?
उत्तर - ग्यारह हजार आठ सौ शिक्षक मुनि।
प्रश्न 58- श्री नेमिनाथ भगवान के समोशरण में अवधिज्ञानी मुनियों की संख्या कितनी थी?
उत्तर - एक हजार पांच सौ अवधिज्ञानी मुनि।
प्रश्न 59- श्री नेमिनाथ भगवान के समोशरण में कितने केवली थे?
उत्तर - एक हजार पांच सौ केवली।
प्रश्न 60- श्री नेमिनाथ भगवान के समोशण में विक्रिया धारी मुनि कितने थे?
उत्तर - एक हजार एक सौ विक्रियाधारी मुनि।
प्रश्न 61- श्री नेमिनाथ भगवान के समोशरण में विपुलमति ज्ञान के धारी मुनियों की संख्या कितनी थी?
उत्तर - नौ सो विपुलमति धारक मुनि।
प्रश्न 62- श्री नेमिनाथ भगवान के समोशरण में वादी मुनियों की संख्या कितनी थी?
उत्तर - आठ सौ वादी मुनि।
प्रश्न 63- श्री नेमिनाथ भगवान के समोशरण में कितनी आर्यिकायें थी?
उत्तर - चालीस हजार आर्यिकायें।
प्रश्न 64- श्री नेमिनाथ भगवान के समोशरण में प्रमुख आर्यिका कौन थी?
उत्तर - गणिनी आर्यिका प्रमुख राजुलमती जी।
प्रश्न 65- श्री नेमिनाथ भगवान के समोशरण में कितनी श्रावक थे?
उत्तर - एक लाख श्रावक।
प्रश्न 66- श्री नेमिनाथ भगवान के समोशरण में कितनी श्राविकायें थीं?
उत्तर - तीन लाख श्राविकायें।
प्रश्न 67- श्री नेमिनाथ भगवान के समोशरण में प्रमुख श्रोता कौन थे?
उत्तर - श्री उग्रसेन जी।
प्रश्न 68- श्री नेमिनाथ भगवान को मोक्ष किस तिथि को हुआ?
उत्तर - आषाढ़ शुक्ला सप्तमी को।
प्रश्न 69- श्री नेमिनाथ भगवान को मोक्ष किस नक्षत्र में हुआ था?
उत्तर - चित्रा नक्षत्र में।
प्रश्न 70- श्री नेमिनाथ भगवान को मोक्ष किस समय हुआ था?
उत्तर - प्रदोष काल में।
प्रश्न 71- श्री नेमिनाथ भगवान ने मोक्ष कहां से प्राप्त किया था?
उत्तर - गिरनार पर्वत से।
प्रश्न 72- श्री नेमिनाथ भगवान ने मोक्ष किस टोंक से प्राप्त किया?
उत्तर - उर्जयंत टौंक से।
प्रश्न 73- श्री नेमिनाथ भगवान कितने मुनियों के साथ मोक्ष गये?
उत्तर - पांच सौ छत्तिस मुनियों के साथ।
प्रश्न 74- श्री नेमिनाथ भगवान की भोगनिवृत्ति कब हुई थी?
उत्तर - एक माह पूर्व।
प्रश्न 75- श्री नेमिनाथ भगवान के कितने अनुबद्ध केवली थे?
उत्तर - चार अनुबद्ध केवली।
प्रश्न 76- श्री नेमिनाथ भगवान के कितने शिष्य मुनियों ने अनुत्तरादि स्वर्गों में जन्म लिया?
उत्तर - आठ हजार आठ सौ मुनियों ने।
प्रश्न 77- श्री नेमिनाथ भगवान के कितने मुनियों ने शिवधाम को प्राप्त किया?
उत्तर - आठ हजार मुनियों ने।
प्रश्न 78- श्री नेमिनाथ भगवान के कितने शिष्यों ने पहले स्वर्ग से ग्रैवेयक तक के स्वर्गों को प्राप्त किया?
उत्तर - एक हजार दो सौ मुनियों ने।
प्रश्न 79- श्री नेमिनाथ भगवान का तीर्थ प्रवर्तन काल कितने वर्ष रहा?
उत्तर - चैरासी हजार तीन सौ अस्सी वर्ष तक।