।। भगवान श्री अजितनाथ ।।

प्रश्न 51- भगवान श्री अजितनाथ के समवसरण में शिक्षक मुनि कितने थे?

उत्तर-इक्कीस हजार छः सौ शिक्षक मुनि।

प्रश्न 52- भगवान श्री अजितनाथ के समवसरण में अवधिज्ञानी मुनियों की संख्या बाताइये।

उत्तर- नौ हजार चार सौ अवधिज्ञानी मुनि।

प्रश्न 53- भगवान श्री अजितनाथ के समवसरण में केवलज्ञानी मुनि कितने थे?

उत्तर-बीस हजार केवलज्ञानी मुनि।

प्रश्न 54- भगवान श्री अजितनाथ जी के समवसरण में विक्रियाधारी मुनियों की संख्या बताइये।

उत्तर-बीस हजार चार सौ विक्रियाधारी मुनि।

प्रश्न 55- भगवान श्री अजितनाथ के समवसरण में विपुलमति मनःपर्यय ज्ञान को धारण करने वाले कितने मुनि थे?

उत्तर-बारह हजार चार सौ पचास मुनि।

प्रश्न 56- भगवान श्री अजितनाथ के समवसरण के वादी मुनियों की संख्या बताइये।

उत्तर- बारह हजार चार सौ मुनि।

प्रश्न 57- भगवान श्री अजितनाथ के समवसरण में कितनी आर्यिकायें थीं?

उत्तर-तीन लाख बीस हजार आर्यिकायें।

प्रश्न 58- भगवान श्री अजितनाथ के समवसरण में प्रमुख आर्यिका कौन थीं?

उत्तर-प्रकुब्जा आर्यिका।

प्रश्न 59- भगवान श्री अजितनाथ के समवसरण में कितने श्रावक थे?

उत्तर-तीन लाख श्रावक।

प्रश्न 60- भगवान श्री अजितनाथ के समवसरण में कितनी श्राविकायें थी?

उत्तर- पांचलाख श्राविकायें।

प्रश्न 61- भगवान श्री अजितनाथ के समय के चक्रवर्ती का नाम क्या था?

उत्तर-सगरसेन चक्रवर्ती।

प्रश्न 62- भगवान श्री अजितनाथ के समय में ढाई द्वीप में कितने तीर्थंकर विद्यमान थें?

उत्तर- एक सौ सत्तर तीर्थंकर।

प्रश्न 63- भगवान श्री अजितनाथ ने कौन-सी तिथि को मोक्ष प्राप्त किया?

उत्तर- चैत्र शुक्ला पंचमी को।

प्रश्न 64- भगवान श्री अजितनाथ ने कौन-से समय मोक्ष प्राप्त किया?

उत्तर- पूर्वाण्हकाल में।

प्रश्न 65- भगवान श्री अजितनाथ कौन-से नक्षत्र में मोक्ष गये?

उत्तर- भरणी नक्षत्र में।

प्रश्न 66- भगवान श्री अजितनाथ ने कहां से मोक्ष प्राप्त किया ?

उत्तर-श्री सम्मेद शिखर जी से।

प्रश्न 67- भगवान श्री अजितनाथ ने कितने मुनियों के साथ मोक्ष प्राप्त किया?

उत्तर-एक हजार मुनियों के साथ।

प्रश्न 68- वर्तमानकाल में तीर्थंकरों में सर्वप्रथम सम्मेदशिखर से कौन-से तीर्थंकर मोक्ष गये?

उत्तर-भगवान श्री अजितनाथ जी।

प्रश्न 69- भगवान श्री अजितनाथ ने कौन से कूट से मोक्ष प्राप्त यिका?

उत्तर-श्री सिद्धवर कूट से।

प्रश्न 70- भगवान श्री अजितनाथ का भोग निवृतिकाल बताइये।

उत्तर- एक माह पूर्व।

प्रश्न 71- भगवान श्री अजितनाथ श्री अजितनाथ के अनुबद्ध केवलियों की संख्या बताइये।

उत्तर- चैरासी अनुबद्ध केवली।

प्रश्न 72- भगवान श्री अजितनाथ से सम्बंधित क्षेत्रपालों के नाम बताइये।

उत्तर-1 श्री क्षेमभद्र
2 श्री शांतिभद्र
3 श्रीमद
4 श्री क्षांतिभद्र।

प्रश्न 73- भगवान श्री अजितनाथ के समवसरण में प्रमुख श्रोता कौन थे?

उत्तर-श्री सत्यभाव।

प्रश्न 74- भगवान श्री अजितनाथ के समवसरण में विद्यमान कितने मुनियों ने अनुत्तर विमानों में जन्म लिया?

उत्तर- बीस हजार मुनियों ने।

प्रश्न 75- श्री अजितनाथ भगवान के कितने शिष्यों ने मोक्ष को प्राप्त किया?

उत्तर- सत्तर हजार एक सौ मुनियों ने।

प्रश्न 76- श्री अजितनाथ भगवान के कितने शिष्यों ने प्रथम स्वर्ग से ग्रैवेयक तक के स्वर्गों को प्राप्त किया?

उत्तर-दो हजार नौ सौ मुनियों ने।

प्रश्न 77- श्री अजितनाथ भगवान का तीर्थ प्रवर्तन काल बताइये।

उत्तर-तीस लाख करोड़ सागर एवं तीन पूर्वांग।

3
2
1