।। भगवान श्री सम्भवनाथ जी ।।

प्रश्न 52- श्री संभवनाथ भगवान के समोशरण में कितने मुनि, विपुलमती ज्ञान को धारण करने वाले थे?

उत्तर- बारह हजार एक सौ पचास मुनि।

प्रश्न 53- श्री संभवनाथ भगवान के समोशरण में वादी मुनियों की संख्या बताइये।

उत्तर- बारह हजार वादी मुनि।

प्रश्न 54- श्री संभवनाथ भगवान के समोशरण में कितनी आर्यिकायें थी?

उत्तर-तीन लाख तीस हजार आर्यिकायें।

प्रश्न 55- श्री संभवनाथ भगवान के समोशरण की प्रमुख आर्यिका कौन थी?

उत्तर-धर्मश्री नाम की आर्यिका।

प्रश्न 56- श्री संभवनाथ भगवान के समोशरण में कितने श्रावक थे?

उत्तर-तीन लाख श्रावक।

प्रश्न 57- श्री संभवनाथ भगवान के समोशरण में कितनी श्राविकायें थीं?

उत्तर- पांच लाख श्राविकायें।

प्रश्न 58- भगवान श्री संभवनाथ के समोशरण में प्रमुख श्रोता कौन थे?

उत्तर-राजा श्री सत्यवीर्य जी।

प्रश्न 59- भगवान श्री संभवनाथ कौन-सी तिथी में मोक्ष गये?

उत्तर- चैत्र शुक्ला षष्ठी तिथि में।

प्रश्न 60- भगवान श्री संभवनाथ किस समय मोक्ष गये?

उत्तर-अपरान्ह काल मे

प्रश्न 61- श्री संभवनाथ भगवान किस नक्षत्र में मोक्ष गये?

उत्तर-ज्येष्ठा नक्षत्र में।

प्रश्न 62- श्री संभवनाथ भगवान किस स्थान से मोक्ष गये?

उत्तर-श्री सम्मेद शिखर से।

प्रश्न 63- श्री संभवनाथ भगवान के साथ कितने मुनि मोक्ष गये?

उत्तर-एक हजार मुनि मोक्ष गये।

प्रश्न 64- श्री संभवनाथ भगवान की भोग निवृत्ति कितने दिन पूर्व हुई?

उत्तर-1 माह पूर्व।

प्रश्न 65- श्री संभवनाथ भगवान किस कूट से मोक्ष गये?

उत्तर-धवल कूट से।

प्रश्न 66- श्री संभवनाथ भगवान से संबंधित क्षेत्रपालों के नाम बताइये।

उत्तर- श्री वीर भद्र जी
2 श्री बलिभद्र जी
3 श्री गुणभद्र जी
4 श्री चन्द्राभ जी।

प्रश्न 67- श्री संभवनाथ भगवान के शासन काल में चतुर्विध संघ को यात्रा कराने वाले संघपति का नाम बताइये।

उत्तर-श्री मधवा चक्रवर्ती।

प्रश्न 68- धवल कूट की वंदना से कितने उपवासों का फल होता है?

उत्तर- व्यालिस लाख उपवासों का फल होता है।

प्रश्न 69- श्री संभवनाथ भगवान के अनुबद्ध केवलियों की संख्या बताइये।

उत्तर- चैरासी।

प्रश्न 70- श्री संभवनाथ भगवान किस आसन से मोक्ष गये?

उत्तर- खड़गासन से।

प्रश्न 71- श्री संभवनाथ भगवान के शासन काल की विशेष उपलब्धि क्या थी?

उत्तर- महा मंडलीक राजा के पद से अलंकरण।

प्रश्न 72- श्री संभवनाथ के कितने मुनि अनुतर विमानों को प्राप्त हुये?

उत्तर-बीस हजार मुनि।

प्रश्न 73- श्री संभवनाथ भगवान के शासनकाल में कितने मुनियों ने मुक्ति को प्राप्त किया है?

उत्तर-एक लाख सत्तर हाजर एक सौ मुनियों ने।

प्रश्न 74- श्री संभवनाथ भगवान के कितने शिष्यों ने पहले स्वर्ग से नवग्रैवेयक तक स्वर्गों को प्राप्त किया?

उत्तर- नौ हजार नौ सौ शिष्यों ने।

प्रश्न 75- श्री संभवनाथ भगवान का तीर्थ प्रवर्तन 650कितने वर्षों का था?

उत्तर-दश लाख करोड़ सागर तथा चार पूर्वांग।

3
2
1