|| श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान ||

प्रश्न 51- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान के समोशरण् में कितन अवधि ज्ञानी मुनि थे?

उत्तर - एक हजार आठ सौ अवधि ज्ञानी मुनि।

प्रश्न 52- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान के समोशरण में कितने केवली थे?

उत्तर - एक हजार आठ सौ केवली।

प्रश्न 53- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान के समोशरण में कितने विक्रियाधरी मुनि थे?

उत्तर - एक हजार पांच सौ मुनि।

प्रश्न 54- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान के समोशरण में कितने मुनि विपुलमति ज्ञानधारी थे?

उत्तर - एक हजार पांच सौ विपुलमति ज्ञान धारक मुनि।

प्रश्न 55- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान के समोशरण में कितनी आर्यिकायें थी?

उत्तर - पचास हजार आर्यिकायें।

प्रश्न 56- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान के समोशरण में प्रमुख आर्यिका कोन थी?

उत्तर - गणिनी आर्यिका प्रमुख पूर्वदत्ता।

प्रश्न 57- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान के समोशरण में कितने श्रावक थे?

उत्तर - एक लाख श्रावक।

प्रश्न 58- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान के समोशरण में कितनी श्राविकायें थी?

उत्तर - तीन लाख श्राविकायें।

प्रश्न 59- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान के समोशरण के प्रमुख श्रोता कौन थे?

उत्तर - श्री अंजितयंजय जी।

प्रश्न 60- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान को मोक्ष किस तिथि में हुआ था?

उत्तर - भगवान श्री सुव्रत नाथ ने फाल्गुन कृष्णा 12 को मोक्ष प्राप्त किया।

प्रश्न 61- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान को मोक्ष किस नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - श्रवण नक्षत्र में।

प्रश्न 62- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान को मोक्ष किस स्थान से हुआ था?

उत्तर - श्री सम्मेदशिखर जी से।

प्रश्न 63- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान को मोक्ष किस कूट से हुआ था?

उत्तर - निर्जर कूट से।

प्रश्न 64- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान ने मोक्ष से कितने समय पूर्व भोग निवृत्ति की?

उत्तर - एक माहपूर्व।

प्रश्न 65- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान कितने मुनियों के साथ मुक्त हुए?

उत्तर - एक हजार मुनियों के साथ।

प्रश्न 66- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान के धर्म तीर्थ में चतुर्विधसंघ को सम्मेदशिखर की यात्रा कराने वाले संघपति का नाम बताइये?

उत्तर - राजा श्री रामचन्द्र जी।

प्रश्न 67- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान के अनुवद्धकेवली कितने थे?

उत्तर - बारह अनुबद्ध केवली।

प्रश्न 68- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान के कितने शिष्यों ने मोक्ष प्राप्त किया?

उत्तर - उन्नीस हजार दो सौ शिष्यों ने।

प्रश्न 69- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान ने कितने शिष्यों ने तप करके पहले स्वर्ग से नवग्रैयेवकों तक के स्वर्गों को प्राप्त किया?

उत्तर - दो हजार शिष्यों ने।

प्रश्न 70- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान का धर्म तीर्थ प्रर्वतन काल कितने वर्षों का था?

उत्तर - छह लाख पांच हजार वर्ष का धर्मतीर्थ प्रवर्तन काल।

प्रश्न 71- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान किस आसन से मोक्ष गये?

उत्तर - खड़गासन से।

प्रश्न 72- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान के धर्म तीर्थ में कौन से चक्रवर्ती हुए?

उत्तर - हरिसेन नाम के चक्रवर्ती।

प्रश्न 73- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान के शासन काल में कौन से बलदेव हुए?

उत्तर - मर्यादा पुरूषोत्तम श्री रामचन्द्र जी।

प्रश्न 74- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान के धर्म तीर्थ में कौन से नारायण हुए?

उत्तर - लक्षमण नाम के नारायण।

प्रश्न 75- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान के धर्मतीर्थ में कौन से प्रतिनारायाण हुए?

उत्तर - रावण नाम के प्रतिनारायण।

3
2
1