केवलज्ञान महालक्ष्मी पूजा
स्थापना (गीता छन्द)

कैवल्यज्ञान महान लक्ष्मी त्रय जगत में मान्य है।
सब लोक और अलोक जिसमें, एक अणु समान है।।
जिस चाह से सब साधुगण, भी सेवते परमात्म को।
उस महालक्ष्मी को जजूं, करके मुदा आह्वान को।।1।।

ऊँ ह्रीं श्रीकेवलज्ञानमहालक्ष्मी! अत्र अवतर अवतर संवौषट आह्वाहननं।
ऊँ ह्रीं श्रीकेवलज्ञानमहालक्ष्मी! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थपनं।
ऊँ ह्रीं श्रीकेवलज्ञानमहालक्ष्मी! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधीकरणं।

अथाष्टकं-नरेन्द्र छन्द

गंगानदी का पावन जल ले, कंचनभृंग भरूं मैं।
ज्ञानभानु गुण पूजन करके, भव भव त्रास करूं मैं।।
केवलज्ञान महालक्ष्मी को, नित पूजूं हरषाऊं।
सुख संपति सौभाग्य प्राप्तकर, शिवलक्ष्मी को पाऊं।।1।।
ऊँ ह्रीं श्रीकेवलज्ञानमहालक्ष्म्यै जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।

अष्टगंध कंचन के द्रवसम, कनक कटोरी भरिये।
ज्ञानसूर्य का अर्चन करके, पूर्ण शांति को वरिये।।
केवलज्ञान महालक्ष्मी को, नित पूजूं हरषाऊं।
सुख संपति सौभाग्य प्राप्तकर, शिवलक्ष्मी को पाऊं।।2।।
ऊँ ह्रीं श्रीकेवलज्ञानमहालक्ष्म्यै संसारतापविनाशनाय चंदनं

सिंधुफेन सम उज्जवल अक्षत, धौत अखंडित लाऊं।
पूरण गुणमणि अर्चन हेतू, रूचि से पुंज चढ़ाऊं।।
केवलज्ञान महालक्ष्मी को, नित पूजूं हरषाऊं।
सुख संपति सौभाग्य प्राप्तकर, शिवलक्ष्मी को पाऊं।।3।।
ऊँ ह्रीं श्रीकेवलज्ञानमहालक्ष्म्यै अक्षयपदप्राप्तये अक्षतं निर्वपामीति स्वाहा।

वकुल मालती पारिजात के, पुष्प सुगंधित लाऊं।
मदन विनाशक ज्ञानभानु की, पूजा नित्य रचाऊं।।
केवलज्ञान महालक्ष्मी को, नित पूजूं हरषाऊं।
सुख संपति सौभाग्य प्राप्तकर, शिवलक्ष्मी को पाऊं।।4।।
ऊँ ह्रीं श्रीकेवलज्ञानमहालक्ष्म्यै कामबाणविनाशनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।

मोतिचूर के लाडू घेवर, फेनी आदि बनाके।
क्षुधा वेदनी दूर करन को, जजूं ज्ञान गुण गाके।।
केवलज्ञान महालक्ष्मी को, नित पूजूं हरषाऊं।
सुख संपति सौभाग्य प्राप्तकर, शिवलक्ष्मी को पाऊं।।5।।
ऊँ ह्रीं श्रीकेवलज्ञानमहालक्ष्म्यै क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।

घृत दीपक कर्पूर ज्योति से, करूं आरती रूचि से।
अंतर में श्रुतज्ञान पूर्ण कर, जजूं भारती मुद से।।
केवलज्ञान महालक्ष्मी को, नित पूजूं हरषाऊं।
सुख संपति सौभाग्य प्राप्तकर, शिवलक्ष्मी को पाऊं।।6।।
ऊँ ह्रीं श्रीकेवलज्ञानमहालक्ष्म्यै मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।

धूप सुगंधित अग्नि पात्र में खेऊं कर्म जलाऊं।
परमज्योति की पूजा करके, सौख्य अपूरब पाऊं।।
केवलज्ञान महालक्ष्मी को, नित पूजूं हरषाऊं।
सुख संपति सौभाग्य प्राप्तकर, शिवलक्ष्मी को पाऊं।।7।।
ऊँ ह्रीं श्रीकेवलज्ञानमहालक्ष्म्यै अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।

सेव आम्र अंगूर फलों से, पूजूं हर्ष बढ़ाऊं।
ज्ञानज्योति का अर्चन करके, मोक्ष महाफल पाऊं।।
केवलज्ञान महालक्ष्मी को, नित पूजूं हरषाऊं।
सुख संपति सौभाग्य प्राप्तकर, शिवलक्ष्मी को पाऊं।।8।।
ऊँ ह्रीं श्रीकेवलज्ञानमहालक्ष्म्यै मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।

जल चंदन अक्षत माला चरू, दीप धूप फल लाऊं।
जिनगुण लक्ष्मी की पूजाकर, रत्नत्रयनिधि पाऊं।।
केवलज्ञान महालक्ष्मी को, नित पूजूं हरषाऊं।
सुख संपति सौभाग्य प्राप्तकर, शिवलक्ष्मी को पाऊं।।9।।
ऊँ ह्रीं श्रीकेवलज्ञानमहालक्ष्म्यै अनघ्र्यपदप्राप्तये अघ्र्यं निर्वपामीति स्वाहा।

सोरठा

ज्ञानमहानिधि हेतु, ज्ञान महालक्ष्मी भजूं।
शांतीधारा देत, आत्यंतिक शांती वरूं।।
शांतये शांतिधारा।

सुरतरू केवर पुष्प, लेय महालक्ष्मी जजूं।
पुष्पांजलि से शीघ्र, प्राप्त करूं सुख संपदा।।
दिव्य पुष्पांजलिः।

जाप्य - ऊँ ह्रीं श्रीकेवलज्ञानमहालक्ष्म्यै नमः।

जयमाला

दोहा

पूर्णाज्ञान लक्ष्मी महा, मुक्ति सहेली सिद्ध।
गाऊं जयमाला अबे, पाऊं सौख्य समृद्ध।।1।।
चाल--हे दीनबंध---
जय जय अनंत गुण समूह सौख्य करंता।
जय जय श्री अरिहंत घातिकर्म के हंता।।
जय जय अनंतदर्श ज्ञानवीर्य सुख भरें।
जय जय समवसरण विभूति सर्व निधि धरें।।2।।

केवलरमा को सेवतीं संपूर्ण ऋद्धियां।
उस आगे आगे दौड़ती हैं सर्व सिद्धियां।।
सब भूत भविष्यत् व वर्तमान को लखें।
पर्याय सभी गुण सभी तत्काल इव दिखें।।3।।

दर्पण समान स्वच्छज्ञान में जगत् दिखे।
त्रैलोक्य अरू अलोक प्रतिबि म्ब सम दिपे।।
संपूर्ण प्रदेशों से दर्शनज्ञान प्रगटता।
व्यवधान रहित ज्ञान अतीन्द्रिय विलसता।।4।।

पंचेन्द्रियां औ मन भी सहायक नहीं वहां।
कैवल्यज्ञान इसी से असहाय है यहां।।
प्रतिपक्ष रहित एक अकेला स्वतंत्र है।
इससे ही आतमा का राज्य एकतंत्र है।।5।।

इसके अनंत चमत्कार आर्ष में कहे।
शाश्वत अनंत सौख्य का भंडार यह रहे।।
कैवल्य के गुणों को कोई गा नहीं सके।
मां शरदा गणधर गुरू भी हारकर थके।।6।।

फिरभी हुआ वाचाल मैं गुणगान कर रहा।
पीयूष एक कण भी मिले सौख्य कर अहा।।
हे नाथ! बात एक मेरी राख लीजिये।
’केवल्यज्ञानमती’ रवि प्रभात कीजिये।।7।।

दोहा

केवलज्ञान महान् में, लोकालोक समस्त।
इस नक्षत्र समान है, नमूं नमूं सुखमस्तु।।8।।
केवलज्ञान महालक्ष्मी को, नित पूजूं हरषाऊं।
सुख संपति सौभाग्य प्राप्तकर, शिवलक्ष्मी को पाऊं।।1।।
ऊँ ह्रीं श्रीकेवलज्ञानमहालक्ष्म्यै जयमाला पूर्णाघ्र्यं निर्वपामीति स्वाहा।

नरेन्द्र छन्द

केवलज्ञान महालक्ष्मी की, पूजा नित्य करें जो।
इस जग में धन धान्य रिद्धि निधि, लक्ष्मी वश्य करें सो।।
दीपावली दिन लक्ष्मी हेतू, इस लक्ष्मी को ध्याके।
केवल ’ज्ञानमती’ लक्ष्मी को, वरें सर्वंसुख पाके।।1।।
इत्याशीर्वादः।