गौतम गणधर पूजा
गीता छन्द

गणपति गणीश गणेश गणनायक गणीश्व रनाम हैं।
गणनाथ गणस्वामी गणाधिप आदि नाम प्रधान हैं।।
उन इंद्रभूति गणीन्द्र गौतम स्वामि गणधर को जजूं।
स्थापना करके यहां सब कार्य में मंगल भजूं।।1।।

ऊँ ह्रीं श्रीगौतमगणधरपरमेष्ठिन्! अत्र अवतर अवतर संवौषट आह्वाहननं।
ऊँ ह्रीं श्रीगौतमगणधरपरमेष्ठिन्! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थपनं।
ऊँ ह्रीं श्रीगौतमगणधरपरमेष्ठिन्! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधीकरणं।

अथाष्टक-नन्दीश्वर पूजन चाल

रेवानदि का शुचि नीर, बाहर मल धोवे।
तुम चरणन धारा देत, अंतर्मल खोवे।।
श्री गौतम गणधर देव, पूजूं मन लाके।
सब ऋद्धि सिद्धि भरपूर, होवें तुम ध्याके।।1।।
ऊँ ह्रीं श्रीगौतमगणधरस्वामिने जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।

मलयज चंदन घनसार, तन का ताप हरे।
तुम पद पूजा तत्काल, अंतर्ताप हरे।।
श्री गौतम गणधर देव, पूजूं मन लाके।
सब ऋद्धि सिद्धि भरपूर, होवें तुम ध्याके।।1।।
ऊँ ह्रीं श्रीगौतमगणधरस्वामिने संसारतापविनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।

तंदुल सित मुक्तारूप, धोकर भर लीने।
तुम पद आगे धर पुंज, आतम गुण चीन्हे।।
श्री गौतम गणधर देव, पूजूं मन लाके।
सब ऋद्धि सिद्धि भरपूर, होवें तुम ध्याके।।3।।
ऊँ ह्रीं श्रीगौतमगणधरस्वामिने अक्षयपदप्राप्तये अक्षतं निर्वपामीति स्वाहा।

चंपक वर हरसिंगार, सुरतरू सुमन लिया।
तुम कामजयी पद पूज, निजमन सुमन किया।।
श्री गौतम गणधर देव, पूजूं मन लाके।
सब ऋद्धि सिद्धि भरपूर, होवें तुम ध्याके।।4।।
ऊँ ह्रीं श्रीगौतमगणधरस्वामिने कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।

लाडू बरफी पकवान, सुवरण थाल भरे।
निज क्षुधा निवारण हेतु तु पद पूज करें।।
श्री गौतम गणधर देव, पूजूं मन लाके।
सब ऋद्धि सिद्धि भरपूर, होवें तुम ध्याके।।5।।
ऊँ ह्रीं श्रीगौतमगणधरस्वामिने क्षुधारोगविनाशन नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।

कर्पूर शिखा प्रज्वाल, दीपक ज्योति जले।
तुम पद पूजत तत्काल, अंतर ज्योति जले।।
श्री गौतम गणधर देव, पूजूं मन लाके।
सब ऋद्धि सिद्धि भरपूर, होवें तुम ध्याके।।6।।
ऊँ ह्रीं श्रीगौतमगणधरस्वामिने मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।

दशगंा सुगंधित धूप, खेवत धूम्र उड़े।
निज अशुभ करम हों भस्म,उसकी धूम्र उड़े।।
श्री गौतम गणधर देव, पूजूं मन लाके।
सब ऋद्धि सिद्धि भरपूर, होवें तुम ध्याके।।7।।
ऊँ ह्रीं श्रीगौतमगणधरस्वामिने अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।

बादाम सुपारी सेव, उत्तम फल लाऊं।
गणनाथ चरण युगपूज, वांछित फल पाऊं।।
श्री गौतम गणधर देव, पूजूं मन लाके।
सब ऋद्धि सिद्धि भरपूर, होवें तुम ध्याके।।8।।
ऊँ ह्रीं श्रीगौतमगणधरस्वामिने मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।

जल गंधादिक वसु द्रव्य, लेकर अघ्र्य करूं।
अनुपम निजपद के हेतु, तुम पद भक्ति करूं।।
श्री गौतम गणधर देव, पूजूं मन लाके।
सब ऋद्धि सिद्धि भरपूर, होवें तुम ध्याके।।9।।
ऊँ ह्रीं श्रीगौतमगणधरस्वामिने अनघ्र्यपदप्राप्तये अघ्र्यं निर्वपामीति स्वाहा।

गुरू चरणन जल की धार, देकर शांति करूं।
सब जग में शांती हेतु, शांतीधार करूं।।
श्री गौतम गणधर देव, पूजूं मन लाके।
सब ऋद्धि सिद्धि भरपूर, होवें तुम ध्याके।।10।।
शांतये शांतिाारा।

वकुलादिक कुसुम मंगाय, पुष्पांजलि कर मैं।
सब विघ्न अमंगल दोष, नाशूं इक पल में।।
श्री गौतम गणधर देव, पूजूं मन लाके।
सब ऋद्धि सिद्धि भरपूर, होवें तुम ध्याके।।11।।
दिव्य पुष्पांजलिः।
श्री गौतम गणधर देव, पूजूं मन लाके।
सब ऋद्धि सिद्धि भरपूर, होवें तुम ध्याके।।1।।
जाप्य- ऊँ ह्रीं श्रीगौतमस्वामिने नमः (108 या 9 बार)।

जयमाला

दोहा

परमब्रह्म परमात्मा, परमानंद निलीन।
गाऊं तुम गुणमालिका, होवे भवदुखक्षीण।।1।।

रोला छंद

जय जय गणधर देव, जय जय गुण गण स्वामी।
महावीर जिनदेव, समवसरण में नामी।।
जय जय विघ्न समूह, नाशक विश्व प्रसिद्धा।
सप्तऋद्धि परिपूर्ण, चार विज्ञान समृद्धा।।2।।

इन्द्रभूमि तुम नाम, महाविभूति प्रदाता।
ब्राह्मण कुल अवतंस, गौतम गोत्र विख्याता।
शास्त्र महोदधि तीर्ण, पांच शतक तुम छात्रा।
तुम सम ही दो भ्रात, गर्वित सहित सुछात्रा।।3।।

छ्यासठ दिन पर्यंत, प्रभु की खिरी न वाणी।
सौधर्मेंद्र उपाय, कीनो अति सुखठानी।।
गौतमशाला माहिं, वृद्धरूप धर आया।
तुम सब विद्याधीश, इससे तुम तक आया।।4।।

मेरे गुरू महावीर, आतम ध्यान लगाये।
भूल गया मैं अर्थ, जो जो श्लोक पढ़ाये।।
यदि दो अर्थ बताय, तो तुम शिष्य बनूं मैं।
नहिं तो होवो शिष्य, मुझ गुरू के ये चहूं मैं।।5।।

त्रैकाल्यं इत्यादि, जब यह श्लोक पढ़ा है।
अर्थ बोध से हीन, मन आश्चर्य बढ़ा है।।
चलो गुरू के पास, मैं शास्त्रार्थ करूंगा।
तुम हो छात्र अजान, गुरू से अथ्र कहूंगा।।6।।

उभय भ्रात के साथ, सब शिष्यों को लेके।
चले इन्द्र के साथ, समवसरण अवलोके।।
मानस्तंभ निहार, मान गलित हुआ सारा।
वचन ’’जयतु भगवान्’’ स्तुति रूप उचारा।।7।।

निज मिथ्यात्व विनाश, जिनदीक्षा को लीना।
दिव्यध्वनि तत्काल, प्रगटी भवि सुख दीना।।
द्वादशांग मय ग्रंथ, गौतम गुरू ने कीने।
गणधर पद को पाय, सब ऋद्धी धर लीने।।8।।

वीर प्रभू निर्वाण, के दिन केवल पायो।
इन्द्र सभी मिल आय, गंधकुटी रचवायो।।
केवलज्ञान कल्याण, पूजा इन्द्र रचे हैं।
केवलज्ञान महान, लक्ष्मी को भी जजे हैं।।9।।

इसी हेतु सब लोग, दीपावली निशा में।
गणपति लक्ष्मी देवि, पूजें धनरूचि मन में।।
बारह वर्ष विहार, भवि उपदेश दिया ह।
पुनः अघाति विनाश, मोक्ष प्रवेश किया है।।10।।

गणधर पूजा सत्य, सर्वसंपदा देवें।
धन धान्यादिक पूर, मोक्ष संपदा देवें।।
इस हेतू हम आज, गणधर चरण जजे हैं।
’’केवलज्ञान’’ प्रकाश, हेतु आप भजे हैं।।11।।

दोहा-

चैबीसों जिनराज की, गणधर गणना जान।
चैदह सौ बावन कही, तिनपद जजूं महान्।।12।।
श्री गौतम गणधर देव, पूजूं मन लाके।
सब ऋद्धि सिद्धि भरपूर, होवें तुम ध्याके।।1।।
ऊँ ह्रीं श्रीगौतमगणधरपरमेष्ठिने जयमाला अघ्र्यं निर्वपामीति स्वाहा।

दोहा

जो पूजें गणधर चरण, करें विघ्नघन हान।
जग के सब सुख भोग के, क्रम से लें निर्वाण।।
इत्याशीर्वादः।