।। ढाई द्वीप के विद्यमान बीस तीर्थंकर ।।

प्रश्न 110 - श्री वीरसेन तीर्थंकर किन विदेह क्षेत्रों में जन्म लेते हैं?

उत्तर - पश्चिम पुष्कर द्वीप में विद्युन्माली मेरू के पूर्व में सीता नदी के उत्तर तट पर कच्छा से लेकर पुष्कलावती तक के आठ देशों के आठ आर्यखंडों की आठा नगरियों में श्री वीर सेन तीर्थंकर जन्म लेते हैं।

प्रश्न 111 - श्री वीर सेन तीर्थंकर का वर्तमान जन्म स्थान कहां है?

उत्तर - पुडरीकिणीपुर नगरी।

प्रश्न 112 - श्री वीरसेन तीर्थंकर की माता का नाम बताइये।

उत्तर - भानुमती जी।

प्रश्न 113 - श्री वीरसेन तीर्थंकर के पिता का नाम बताइये।

उत्तर - श्री भूपाल जी।

प्रश्न 114 - श्री वीर सेन तीर्थंकर की प्रतिमा का चिन्ह बताइये।

उत्तर - ऐरावत।

प्रश्न 115 - श्री महाभद्र तीर्थंकर कौन-कौन से विदेहों में जन्म लेते हैं?

उत्तर - पश्चिमी पुष्कर द्वीप में विद्युन्माली मेरू के पूर्व में सीता नदी के दक्षिण तट के वत्सा से लेकर मंगलावती तक के आठा देशों के आठ आर्य खंडों की आठ नगरियों में श्री महाभद्र तीर्थंकर जन्म लेते हैं।

प्रश्न 116 - श्री महाभद्र तीर्थंकर का वर्तमान जन्म स्थान बताइये।

उत्तर - विजयानगरी में।

प्रश्न 117 - श्री महाभ्रद तीर्थंकर की माता का नाम बताइये।

उत्तर - उमा जी।

jain temple165

प्रश्न 118 - श्री महाभद्र तीर्थंकर के पिता का नमा बताइये।

उत्तर - श्री देवराज जी।

प्रश्न 119 - श्री महाभद्र तीर्थंकर की प्रतिमा का क्या चिन्ह है?

उत्तर - चन्द्रमा।

प्रश्न 120 - श्री देवयश तीर्थंकर कौन-कौन से विदेह क्षेत्रों में जन्म लेते हैं?

उत्तर - पश्चिमी पुष्कर द्वीप में विद्युन्माली मेरू के पश्चिम में सीतोदा नदी के दक्षिणी तट पर पद्मादेश से लेकर सरित देश तक इन आठ देशों के आठा आर्यखंडों की आठ नगरियों में श्री देवयश तीर्थंकर जनम लेते हैं।

प्रश्न 121 - श्री देवयश तीर्थंकर का वर्तमान जन्म स्थान बताइये।

उत्तर - सुसीमा नगरी।

प्रश्न 122 - श्री देवयश तीर्थंकर की माता का नाम बताइये।

उत्तर - गंगादेवी।

प्रश्न 123 - श्री देवयश तीर्थंकर के पिता का नाम बताइये।

उत्तर - श्री भूपति जी।

प्रश्न 124 - श्री देवयश तीर्थंकर की प्रतिमा का चिन्ह क्या है?

उत्तर - स्वस्तिक।

प्रश्न 125 - श्री अजितवीर्य तीर्थंकर जी विदेह क्षेत्रों में कहां-कहां जन्म लेते हैं?

उत्तर - पश्चिम पुष्कर द्वीप में विद्युन्माली मेरू के पश्चिम में सीतोदा नदी के उत्तर तट पर वप्रा से लेर गंध मालिनी तक आठ देशों के आठ आर्यखंडों की आठा नगरियों में श्री अजितवीर्य भगवान जन्म लेते हैं।

प्रश्न 126 - श्री अजितवीर्य भगवान की माता का नाम बताइये।

उत्तर - कनकमाला जी।

प्रश्न 127 - श्री अजितवीर्य के पिता का नाम बताइये।

उत्तर - श्री सुबोध जी।

प्रश्न 128 - वर्तमान में श्री अजितवीर्य भगवान कहां जन्मे हैं?

उत्तर - अयोध्या नगरी में।

प्रश्न 129 - श्री अजितवीर्य भगवान की प्रतिमा का चिन्ह बताइये।

उत्तर - कमल।

प्रश्न 130 - मेरू पर्वतों को लेकर बीस विद्यमान तीर्थंकरों का वर्गीकरण किस प्रकार किया जा सकता है?

उत्तर - एक मेरू में सम्बंधित चार विद्यमान तीर्थंकार होते हैं। इसीलिए पांच मेरूओं से सम्बंधित बीस विद्यमान तीर्थंकर हुए।

प्रश्न 131 - प्रथम सुदर्शन मेरू से सम्बंधित चार विद्यमान तीर्थंकर के नाम बातइये।

उत्तर - (1) श्री सीमंधर जी (2) श्री युगमंधर जी (3) श्री बाहु जी (4) श्री सुबाहु जी।

प्रश्न 132 - दूसरे विजय मेरू से सम्बंधित विद्यमान तीर्थंकरों के नाम बताइये।

उत्तर - (1) श्री संजातक जी (2) श्री स्वयंप्रभ जी (2) श्री ़षभनन जी (4) श्री अनंतवीर्य जी।

प्रश्न 133 - तीसरे अचलमेरू से सम्बंधित विद्यमान तीर्थंकरों के नाम बताइये।

उत्तर - (1) श्री सूरिपूभ जी (2) श्री विशाल कीर्ति जी (3) श्री वज्रधर जी (4) श्री चन्द्रानन जी।

7
6
5
4
3
2
1