।। ढाई द्वीप के विद्यमान बीस तीर्थंकर ।।

प्रश्न 87 - श्री चन्द्रनन भगवान की प्रतिमा का चिन्ह बताइये।

उत्तर - बैल।

प्रश्न 88 - पुष्करवर द्वीप में जाये जाने वाले विद्यमान तीर्थंकरों के नाम बताइये।

उत्तर - पुष्करवर द्वीप में आठ विद्यमान तीर्थंकर रहते हैं-
(1) श्री चन्द्रबाहु जी (2) श्री भुजंगम जी (3) श्री ईश्वर जी (4) श्री नेमीप्रभ जी (5) श्री वीरसेन जी (6) श्री महाभ्रद जी (7) श्री देवयश जी एवं (8) श्री अजितवीर्य जी।

प्रश्न 89 - पूर्वी पुष्करवर द्वीप विदेह क्षेत्रों में कौन-कौन से तीर्थंकर जन्म लेते हैं?

उत्तर - पूर्वी पुष्करवर द्वीप के विदेह क्षेत्रों में चार तीर्थंकर जन्म लेते हैं-
(1) श्री चन्द्रबाहु जी (2) श्री भुजंगम जी (3) श्री ईश्वर जी (4) श्री नेमीप्रभ जी।

प्रश्न 90 - श्री चन्द्रबाहु जी विदेह क्षेत्रों में कहां-कहां जन्म लेते हैं?

उत्तर - पूर्वी पुष्कर द्वीप में मन्दिर मेरू के पूरब में सीतानदी के उत्तर में कच्छा से लेकर पुष्कलावती तक के आठ देशों के आठा आर्यखंडों की नगरियों में श्री चन्द्रबाहु तीर्थंकर जन्म लेते हैं।

प्रश्न 91 - वर्तमान में श्री चन्द्रबाहु तीर्थंकर कौन-सी नगरी में हैं?

उत्तर - विनीता नाम की नगरी में।

प्रश्न 92 - श्री चन्द्रबाहु तीर्थंकर की माता का नाम बताइये।

उत्तर - रेणुका देवी।

jain temple165

प्रश्न 93 - श्री चन्द्रबाहु तीर्थंकर के पिता का नाम बताइये।

उत्तर - श्री देवनंददि जी।

प्रश्न 94 - श्री चन्द्रबाहु तीर्थंकर की प्रतिमा का चिन्ह बताइये।

उत्तर - कमल।

प्रश्न 95 - श्री भुजंगम तीर्थंकर कौन-कौन से विदेह क्षेत्रों में जन्म लेते हैं?

उत्तर - पूर्वी पुष्कर द्वीप में मंदर मेरू के पूरब में सीता नदी के दक्षिण में वत्सा से लेकर मंगावती तक आठ देशों के आर्य खंडों की नगरियों में श्री भुजंगम तीर्थंकर जन्म लेते हैं।

प्रश्न 96 - वर्तमान में श्री भुजंम तीर्थंकर कौन-सी नगरी में हैं?

उत्तर - विजय नगरी में।

प्रश्न 97 - श्री भुजंगम तीर्थंकर की माता का नाम बताइये।

उत्तर - जिनमती।

प्रश्न 98 - श्री भुजंगम तीर्थंकर के पिता का नाम बताइये।

उत्तर - श्री महाबल जी।

प्रश्न 99 - श्री भुजंगम तीर्थंकर की प्रतिमा का चिन्ह बताइये।

उत्तर - चन्द्रमा।

प्रश्न 100 - श्री ईश्वर तीर्थंकर कौन-कोन से विदेह क्षेत्रों में जन्म लेते हैं?

उत्तर - पूर्वी पुष्कर द्वीप में मंदर मेरू के पश्चिम में सीतोदा नदी के दक्षिण तट पर पद्मा देश से लेकर सरित देश तक आठा देशाों के आर्य खंडों की आत नगरियों में री ईश्वर तीर्थंकर जन्म लेते हैं।

प्रश्न 101 - वर्तमान में श्री ईश्वर तीर्थंकर कौन-सी नगरी में हैं?

उत्तर - सुसीमा नगरी में।

प्रश्न 102 - श्री ईश्वर तीर्थंकर की माता का नाम बताइये।

उत्तर - ज्वाला देवी।

jain temple165

प्रश्न 103 - श्री ईश्वर तीर्थंकर के पिता का नाम बताइये।

उत्तर - श्री गलसेन जी।

प्रश्न 104 - श्री ईश्वर तीर्थंकर की प्रतिमा का चिन्ह बताइये।

उत्तर - सूर्य।

प्रश्न 105 - श्री नेमिप्रभ तीर्थंकर कौन-कौन से विदेह क्षेत्रों में जन्म लेते हैं?

उत्तर - पूर्वी पुष्कर द्वीप में मंदर मेरू के पश्चिम में सीतोदा नदी के तट के वप्रा से लेकर गंधमालिनी के आठा देशों के आठ आर्य खंडों की आठ नगरियों में श्री नेमिप्रभ तीर्थंकर जन्म लेते हैं।

प्रश्न 106 - वर्तमान में श्री नेमिप्रभ तीर्थंकर कौन-सी नगरी में हैं?

उत्तर - अयोध्या नगरी में।

प्रश्न 107 - श्री नेमिप्रभ तीर्थंकर की माता का नाम बताइये।

उत्तर - ज्ञान नहीं है।

प्रश्न 108 - श्री नेमिप्रभ तीर्थंकर की प्रतिमा का चिन्ह बताइये।

उत्तर - बैल।

प्रश्न 109 - पश्चिम पुष्करार्ध द्वीप में चार विद्यमान तीर्थंकर होते हैं।
(1) श्री वीरसेन जी (2) श्री महाभद्र जी (3) श्री देवयश जी (4) श्री अजित वीर्य जी।

7
6
5
4
3
2
1