|| श्री विमलनाथ भगवान ||

प्रश्न 75 - श्री विमलनाथ भगवान के शासन में धर्म तीर्थ का विच्छेद कितने वर्ष तक रहा?

उत्तर - पौने पल्य काल धर्म तीर्थ का विच्छेद रहा।

प्रश्न 76 - श्री विमलनाथ भगवान किस आसन से मोक्ष गये?

उत्तर - खड़गासन से।

प्रश्न 77 - श्री विमलनाथ भगवान के शासन काल में कौन से बलदेव हुये?

उत्तर - धर्मनाम के बलदेव।

प्रश्न 78 - श्री विमलनाथ भगवान के शासन में कौन से नारायण थे?

उत्तर - स्वयंभू नाम के नारायण।

प्रश्न 79 - श्री विमलनाथ भगवान के शासन काल में कौन से प्रतिनारायण थे?

उत्तर - मेरक नाम के प्रतिनारायण।

प्रश्न 80 - श्री विमलनाथ भगवान के शासन में कौन से रूद्र थे?

उत्तर - पुंडरीक नाम के रूद्र।

4
3
2
1