|| श्री श्रेयांस नाथ भगवान ||

प्रश्न 50 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान के समोशरण में कितने पूर्वधर मुनि थे?

उत्तर - एक हजार तीन सौ पूर्वधर मुनि।

प्रश्न 51 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान के समोशरण में कितने शिक्षक मुनि थे?

उत्तर - अड़तालिस हजार दो सौ शिक्षक मुनि।

प्रश्न 52 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान के समोशरण में कितने अवधि ज्ञानी मुनि थे?

उत्तर - छह हजार अवधि ज्ञानी मुनि।

प्रश्न 53 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान के समोशरण में कितने केवली थे?

उत्तर - छह हजार पांच सौ केवली।

प्रश्न 54 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान के समोशरण में कितने विक्रिया धारी मुनि थे?

उत्तर - ग्यारह हजार विक्रिया धारी मुनि।

प्रश्न 55 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान के समोशरण में कितने विपुलमती ज्ञान के धारक मुनि थे?

उत्तर - छह हजार विपुल मति ज्ञानी धारी मुनि।

प्रश्न 56 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान के समोशरण में कितने वादी मुनि थे?

उत्तर - पांच हजार वादी मुनि।

प्रश्न 57 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान के समोशरण में कितनी आर्यिकायें थी?

उत्तर - एक लाख तीस हजार आर्यिकायें।

प्रश्न 58 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान के समोशरण में प्रमुख आर्यिका का नाम बातइये।

उत्तर - चारणा नाम की आर्यिका।

प्रश्न 59 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान के समोशरण में कितने श्रावक थे?

उत्तर - दो लाख श्रावक

प्रश्न 60 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान के समोशरण में कितनी श्राविकायें थीं?

उत्तर - चार लाख श्राविकायें।

प्रश्न 61 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान को मोक्ष कौन सी तिथि में हुआ था?

उत्तर - श्रावण शुक्ला पन्द्रस को।

प्रश्न 62 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान को मोक्ष किस समय हुआ था?

उत्तर - पूर्वान्ह काल में।

प्रश्न 63 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान को मोक्ष कौन से नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - घनिष्ठा नक्षत्र में।

प्रश्न 64 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान को मोक्ष कौन से स्थान पर हुआ था?

उत्तर - श्री सम्मेद शिखर पर।

प्रश्न 65 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान को मोक्ष कोन से कूट से हुआ था?

उत्तर - संकुल कूट से।

प्रश्न 66 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान के शासन काल में चतुर्विध संघ को यात्रा कराने वाले संघ पति का नाम बताइये।

उत्तर - राजा श्री आनंद सेन।

प्रश्न 67 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान कितने मुनियों के साथ मोक्ष गये?

उत्तर - एक हजार मुनियों के साथ।

प्रश्न 68 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान का भोग निवृत्ति काल बताइये।

उत्तर - एक माह पूर्व।

प्रश्न 69 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान के कितने अनुबद्ध केवली हुये?

उत्तर - बहात्तर अनुबद्ध केवली।

प्रश्न 70 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान के कितने शिष्यों ने अनुत्तर विमानों को प्राप्त किया?

उत्तर - ग्यारह हजार शिष्यों ने।

प्रश्न 71 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान के कितने शिष्यों ने मोक्ष को प्राप्त किया?

उत्तर - पैंसठ हजार छह सौ शिष्यों ने मोक्ष प्राप्त किया?

प्रश्न 72 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान के कितने मुनि पहले स्वर्ग से ग्रैयेवयक तक गये?

उत्तर - सात हजार चार सौ शिष्य।

प्रश्न 73 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान का तीर्थंप्रवर्तन काल कितने वर्षों का था?

उत्तर - चैवन सागर इक्कीस लाख वर्षों में पौन पल्य कम वर्ष तक तीर्थ प्रवर्तन काल रहा।

प्रश्न 74 - पोन पल्य कम क्यों कहा?

उत्तर - क्योंकि पोन पल्य काल में धर्म तीर्थ की व्युच्छित्ति रही।

3
2
1