|| श्री पाश्र्वनाथ भगवान ||

प्रश्न 25- श्री पाश्र्वनाथ भगवान का राज्य काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - राज्य नहीं किया।

प्रश्न 26- श्री पाश्र्वनाथ भगवान के मोक्ष जाने के बाद कितने समय बाद श्री पाश्र्वनाथ भगवान हुए?

उत्तर - तिरासी हजार छह सौ पचास वर्ष बीत जाने के बाद।

प्रश्न 27- श्री पाश्र्वनाथ भगवान को वैराग्य कैसे मिला?

उत्तर - जातिस्मरण से।

प्रश्न 28- श्री पाश्र्वनाथ भगवान का दीक्षा कल्याणक किस तिथि में हुआ था?

उत्तर - पौष कृष्णा-गयारस को।

प्रश्न 29- श्री पाश्र्वनाथ भगवान को दीक्षा कल्याणक कौन से नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - विशाखा नक्षत्र में।

प्रश्न 30- श्री पाश्र्वनाथ भगवान की दीक्षा कौन से वन में हुई थी?

उत्तर - अश्वस्थ वन में।

प्रश्न 31- श्री पाश्र्वनाथ भगवान ने दीक्षा कौन से वृक्ष के नीचे ली?

उत्तर - देवदारू वृक्ष के नीचे।

प्रश्न 32- श्री पाश्र्वनाथ भगवान ने दीक्षा किस समय ली?

उत्तर - पूर्वान्ह काल में।

प्रश्न 33- श्री पाश्र्वनाथ भगवान ने दीक्षा किस नगर में ली थी?

उत्तर - बनारस नगर में।

प्रश्न 34- श्री पाश्र्वनाथ भगवान की दीक्षा पालकी का नाम बताइये।

उत्तर - विमला नाम की पालकी।

प्रश्न 35- श्री पाश्र्वनाथ भगवान ने कितने राजाओं के साथ दीक्षा ली?

उत्तर - तीन सौ राजाओं के साथ।

प्रश्न 36- श्री पाश्र्वनाथ भगवान ने दीक्षा के समय कितने उपवास किये?

उत्तर - तेला (तीन दिन के उपवास)।

प्रश्न 37- श्री पाश्र्वनाथ भगवान का प्रथम आहार किस नगर में हुआ था?

उत्तर - गुलमसेटपुर नगर में।

प्रश्न 38- श्री पाश्र्वनाथ भगवान को प्रथम आहार किसने दिया था?

उत्तर - धन्यनामक राजा ने।

प्रश्न 39- श्री पाश्र्वनाथ भगवान का प्रथम आहार किस वस्तु का हुआ।

उत्तर - दूध की खीर का।

प्रश्न 40- श्री पाश्र्वनाथ भगवान ने कितने वर्ष तक तप किया?

उत्तर - चार महीने तक।

प्रश्न 41- श्री पाश्र्वनाथ भगवान को केवलज्ञान किस तिथि को प्राप्त हुआ?

उत्तर - चैत्र कृष्णा चतुर्थी को।

प्रश्न 42- श्री पाश्र्वनाथ भगवान को केवलज्ञान किस नक्षत्र में प्राप्त हुआ था?

उत्तर - विशाखा नक्षत्र में।

प्रश्न 43- श्री पाश्र्वनाथ भगवान को केवलज्ञान किस नगर में हुआ?

उत्तर - शक्रपुर नगर (अहिक्षेत्र नगर) में।

प्रश्न 44- श्री पाश्र्वनाथ भगवान को केवलज्ञान किस वन में हुआ?

उत्तर - अश्वत्थ वन में।

प्रश्न 45- श्री पाश्र्वनाथ भगवान का केवलज्ञान किस वृक्ष के नीचे हुआ था?

उत्तर - धव वृक्ष के नीचे।

प्रश्न 46- श्री पाश्र्वनाथ भगवान का समोशरण का कितना विस्तार था?

उत्तर - सवा योजन विस्तरित।

प्रश्न 47- श्री पाश्र्वनाथ भगवान के शासन देव का नाम बताइये?

उत्तर - श्री धरणेन्द्र यक्ष।

प्रश्न 48- श्री पाश्र्वनाथ भगवान की शासन देवी कानाम बताइये।

उत्तर - देवी श्री पद्मावती।

4
3
2
1