|| श्री अरहनाथ भगवान ||

प्रश्न 51- श्री अरहनाथ भगवान के समोशरण में कितने पूर्वधर मुनि थे?

उत्तर - छह सौ दस पूर्वधर मुनि।

प्रश्न 52- श्री अरहनाथ भगवान के समोशरण में कितने शिक्षक मुनि थे?

उत्तर - पैंतीस हजार आठ सौ पैंतीस शिक्षक मुनि।

प्रश्न -53 श्री अरहनाथ भगवान के समोशरण में कितने अवधिज्ञानी मुनि थे?

उत्तर - दो हजार आठ सौ अवधिज्ञानी मुनि।

प्रश्न 54- श्री अरहनाथ भगवान के समोशरण में कितने केवली थे?

उत्तर - दो हजार आठ सौ केवली।

प्रश्न 55- श्री अरहनाथ भगवान के समोशरण में कितने विक्रियाधारी मुनि थे?

उत्तर - चार हजार तीन सौ विक्रियाधारी मुनि।

प्रश्न 56- श्री अरहनाथ भगवान के समोशरण कितने मुनि विपुलमती ज्ञान के धारक थे?

उत्तर - दो हजार पचपन विपुलमति ज्ञानी मुनि।

प्रश्न 57- श्री अरहनाथ भगवान के समोशरण में वादी मुनियों की संख्या कितनी थी?

उत्तर - एक हजार छह सौ वादी मुनि।

प्रश्न 58- श्री अरहनाथ भगवान के समोशरण में कितनी आर्यिकायें थीं?

उत्तर - साठ हजार आर्यिकायें।

प्रश्न 59- श्री अरहनाथ भगवान के समोशरण में प्रमुख आर्यिका कौन थी?

उत्तर - गणिनी आर्यिका कुंथुसेना।

प्रश्न 60- श्री अरहनाथ भगवान के समोशरण में कितने श्रावक थे?

उत्तर - एक लाख श्रावक।

प्रश्न 61- श्री अरहनाथ भगवान के समोशरण में कितनी श्राविकायें थीं?

उत्तर - तीन लाख श्राविकायें।

प्रश्न 62- श्री अरहनाथ भगवान के समोशरण में प्रमुख श्रोता कौन थे?

उत्तर - कुनाल नाम के श्रोता।

प्रश्न 63- श्री अरहनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक किस तिथि में हुआ था?

उत्तर - चैत्र कृष्णा अमावस को।

प्रश्न 64- श्री अरहनाथ भगवान को मोक्ष किस समय हुआ था?

उत्तर - प्रत्यूष बेला में।

प्रश्न 65- श्री अरहनाथ भगवान को मोक्ष किस नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - रोहिणी नक्षत्र में।

प्रश्न 66- श्री अरहनाथ भगवान को मोक्ष किस स्थान पर हुआ था?

उत्तर - सम्मेद शिखरजी से।

प्रश्न 67- श्री अरहनाथ भगवान ने मोक्ष किस कूट से प्राप्त किया?

उत्तर - नाटक कूट से।

प्रश्न 68- श्री अरहनाथ भगवान ने मोक्ष कितने मुनियों के साथ प्राप्त किया?

उत्तर - एक हजार मुनियों के साथ।

प्रश्न 69- श्री अरहनाथ भगवान का भोगानिवृत्ति काल बताइये।

उत्तर - एक माह पूर्व

प्रश्न 70- श्री अरहनाथ भगवान के अनुबद्ध केवली कितने थे?

उत्तर - बीस अनुबद्ध केवली।

प्रश्न 71- श्री अरहनाथ भगवान के कितने शिष्यों ने अनुत्तर विमानों को प्राप्त किया?

उत्तर - दस हजार शिष्यों ने।

प्रश्न 72- श्री अरहनाथ भगवान ने कितने शिष्यों ने मुक्तिपद को प्राप्त किया?

उत्तर - सैंतीस हजार दो सौ शिष्यों ने।

प्रश्न 73- श्री अरहनाथ भगवान के कितने शिष्यों ने पहले स्वर्ग से ग्रैवेयक तब के स्वर्गो को प्राप्त किया?

उत्तर - दो हजार आठ सौ शिष्यों ने।

प्रश्न 74- श्री अरहनाथ भगवान का तीर्थ प्रवर्तनकाल कितने वर्ष का रहा?

उत्तर - नौ अरब निन्यानवे करोड़ निन्यानवे लाख छियासठ हजर वर्ष तीर्थ प्रवर्तन काल रहा।

प्रश्न 75- श्री अरहनाथ भगवान ने किस आसन से मोक्ष प्राप्त किया?

उत्तर - खड़गासन से।

4
3
2
1