।। भगवान श्री अजितनाथ ।।

प्रश्न 26- भगवान श्री अजितनाथ के दीक्षावन का नाम बताइये।

उत्तर-सहेतुक वन।

प्रश्न 27- भगवान श्री अजितनाथ के दीक्षा उपवास कितने थे?

उत्तर- षष्ठोपवास।

प्रश्न 28- भगवान श्री अजितनाथ ने किस समय दीक्षा धारण की?

उत्तर-सांयकाल में।

प्रश्न 29- भगवान श्री अजितनाथ ने कितने राजाओं के साथ दीक्षा ली?

उत्तर- एक हजार राजाओं के साथ।

प्रश्न 30- भगवान श्री अजितनाथ ने कितने वर्षों तक तप किया?

उत्तर-बारह वर्षों तक।

प्रश्न 31- भगवान श्री अजितनाथ ने प्रथम आहार किसके यहां लिया था?

उत्तर- ब्रह्मा नामक श्रेष्ठ, के यहां।

प्रश्न 32- भगवान श्री अजितनाथ की दीक्षा कौन-से नगर में हुई थी?

उत्तर-साकेत नगरी में।

प्रश्न 33- भगवान की अजितनाथ जी की दीक्षा पालकी का नाम बताइये।

उत्तर-सुप्रभा पालकी।

प्रश्न 34- भगवान श्री अजितनाथ ने दीक्षा कौन-से वृक्ष के नीचे ली थी?

उत्तर-सप्तपर्ण वृक्ष के नीचे।

प्रश्न 35- भगवान श्री अजितनाथ का आहार कौन-सी नगरी में हुआ था?

उत्तर-अयोध्या नगरी में।

प्रश्न 36- 1596 भगवान श्री अजितनाथ ने किस वस्तु का आहार लिया था?

उत्तर- गाय के दूध की खीर का।

प्रश्न 37- भगवान श्री अजितनाथ को केवलज्ञान कौन-सी तिथि को हुआ था?

उत्तर- पौष शुक्ला ग्यारस को।

प्रश्न 38- भगवान श्री अजितनाथ को केवलज्ञान किस समय हुआ?

उत्तर- सांय काल में।

प्रश्न 39- भगवान श्री अजितनाथ को केवलज्ञान कौन-सी नगरी में हुआ?

उत्तर-अयोध्या नगरी में।

प्रश्न 40- भगवान श्री अजितनाथ को केवल ज्ञान कौन-से वन में हुआ?

उत्तर- सहेतुक वन में।

प्रश्न 41- भगवान श्री अजितनाथ को केवल ज्ञान कौन-से वृक्ष के नीचे हुआ

उत्तर-सप्तपर्ण वृक्ष के नीचे।

प्रश्न 42- भगवान श्री अजितनाथ के समवसरण का विस्तार कितना था?

उत्तर-साढ़े ग्यारह योजन।

प्रश्न 43- भगवान श्री अजितनाथ की शासनदेवी का नाम बताइये।

उत्तर-रोहिणी देवी।

प्रश्न 44- भगवान श्री अजितनाथ के शासनदेव का नाम बताइये।

उत्तर-महायक्ष।

प्रश्न 45- भगवान श्री अजितनाथ का केवलीकाल बताइये।

उत्तर-एक लाख वर्ष पूर्व 1 पूर्वांग और बारह वर्ष।

प्रश्न 46- भगवान श्री अजितनाथ को केवलज्ञान कौन-सी नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर-रोहिणी नक्षत्र में।

प्रश्न 47- भगवान श्री अजितनाथ के गणधरों की संख्या बातइये।

उत्तर- नब्बे गणधर।

प्रश्न 48- भगवान श्री अजितनाथ के प्रथम गणधर कौन थे?

उत्तर- श्री सिंहसेन।

प्रश्न 49- भगवान श्री अजितनाथ के समवसरण में कुल कितने मुनि थे?

उत्तर- एक लाख मुनि।

प्रश्न 50- भगवान श्री अजितनाथ के समवसरण में पूर्वधर मुनि कितने थे?

उत्तर-तीन हजार सात सौ पचास पूर्वधर मुनि।

3
2
1