|| श्री अभिनन्दननाथ भगवान ||

प्रश्न 51 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान के समोशरण के शिक्षक मुनियों की संख्या बताइये।

उत्तर- दो लाख तीस हजार, पचास शिक्षक मुनि।

प्रश्न 52 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान के समोशरण में अवधि ज्ञानी मुनियों की संख्या बताइये।

उत्तर - नौ हजार आठ सौ अवधि ज्ञानी मुनि।

प्रश्न 53 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान के समोशरण में कितने केवली थे?

उत्तर- सोलह हजार केवली।

प्रश्न 54 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान के समोशरण में कितने विक्रिया धारी मुनि थे?

उत्तर- उन्नीस हजार विक्रिया धारी मुनि।

प्रश्न 55 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान के समोशरण में विपुलमती ज्ञान के धारक मुनियों की संख्या क्या थी?

उत्तर-इक्कीस हजार छह सौ पचास मुनि।

प्रश्नb 56 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान के समोशरण में वादी मुनियों की संख्या बताइये।

उत्तर-एक हजार वादी मुनि।

प्रश्न 57 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान के समोशरण में कितनी आर्यिकायें थी?

उत्तर- तीन लाख तीस हजार छह सौ आर्यिकायें।

प्रश्न 58 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान के समोशरण की प्रमुख आर्यिका कौन थीं?

उत्तर- आर्यिका मेरूवेणा।

प्रश्न 59 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान के समोशरण में कितने श्रावक थे?

उत्तर-तीन लाख श्रावक।

प्रश्न 60 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान के समोशरण में कितनी श्राविकायें थीं?

उत्तर- पांच लाख श्राविकायें।

प्रश्न 61 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान के समोशरण में प्रमुख श्रोता कौन थे?

उत्तर-श्री मित्रभाव जी

प्रश्न 62 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान भगवान कौन-सी तिथि को मोक्ष गये।

उत्तर- बैशाख शुक्ला छट को।

प्रश्न 63 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान ने किस समय मोक्ष प्राप्त किया?

उत्तर- पूर्वान्ह काल में।

प्रश्न 64 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान ने किस नक्षत्र में मोक्ष किया?

उत्तर- श्री अभिनन्दन नाथ भगवान ने किस नक्षत्र में मोक्ष किया?

प्रश्न 65 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान ने किस स्थान से मोक्ष प्राप्त किया?

उत्तर- श्री सम्मेद शिखर से।

प्रश्न 66 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान ने किस कूट से मोक्ष प्राप्त किया?

उत्तर-आनंद कूट से।

प्रश्न 67 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान ने कितने मुनियों के साथ मोक्ष प्राप्त किया?

उत्तर-एक हजार मुनियों के साथ।

प्रश्न 68 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान का भोगनिवृत्ति काल बताइये।

उत्तर-1 माह पूर्व

प्रश्न 69 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान ने किस आसन से मोक्ष प्राप्त किया है?

उत्तर- खड़गासन से।

प्रश्न 70 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान ने कौन-सा पद प्राप्त किया था?

उत्तर-महामण्डलीक राजा का।

प्रश्न 71 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान के शासन काल में चतुर्विध संघ को यात्रा कराने वाले संघ पति का नाम बताइये।

उत्तर-श्री सनत्कुमार चक्रवर्ती

प्रश्न 72 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान के शासन से संबंधित क्षेत्रपालों के नाम बताइये।

उत्तर-1 श्री महाभ्रदजी
2 श्री भद्र भद्रजी
3 श्री सतभद्रजी 4 श्री दानभद्रजी

प्रश्न 73 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान के अनुबद्ध केवलियों की संख्या बताइये।

उत्तर- चैरासी अनुबद्ध केवली।

प्रश्न 74 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान के कितने शिष्यों ने अनुत्तर विमानों को प्राप्त किया?

उत्तर-बारह हजार मुनियों ने।

प्रश्न 75 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान के कितने शिष्यें ने मोक्ष प्राप्त किया?

उत्तर-दो लाख अस्सीहजार एक सौ मुनियों ने।

प्रश्न 76 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान के कितने शिष्यों ने स्वर्गादि ग्रैवयैक विमानों को प्राप्त किया।

उत्तर- सात हजार नौ सौ शिष्यों ने।

प्रश्न 77 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान का तीर्थ प्रवर्तन काल कितने वर्षों का था?

उत्तर-नौ लाख करोड़ सागर, चार पूर्वांग वर्ष।

3
2
1